spot_img
spot_img
spot_img

न गाड़ी पकड़ाई, न आदमी, म‍िल गया बेल, देखें CCTV फुटेज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हिट एंड रन नहीं, एक्‍सीडेंटल केस : पुलिस

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा में हुई हिट एंड रन की वारदात में इस्‍तेमाल कार (JH01EP-4230) का पता तो जरूर चल गया, पर अबतक पुलिस उसे जब्‍त नहीं कर पाई है। हुंडई क्रेटा यह कार सौरभ प्रियदर्शी की है। सौरभ को बेल म‍िल गया है। हिट एंड रन के शिकार जख्‍मी युवा व्‍यवसायी जाहिद अख्‍तर का इल्‍जाम है कि पुलिस ने अबतक उसका बयान तक नहीं लिया है। कई बार याद दिलाने के बाद भी पुलिस टस से मस नहीं हुई। नतीजा उसका फायदा संदेही गुनहगार सौरभ प्रियदर्शी को मिला। उसपर पुलिस इतना मेहरबान क्‍यों है, उसे पता नहीं। वहीं डोरंडा पुलिस ने कहा कि पुलिस सौरभ की खोज में उसके घर तक गई थी। उसका घर हटिया के सिंहमोड़ के आसपास है। वहीं जिस गाड़ी से जाहिद को धक्‍का लगा था, वह गाड़ी भी घर में नहीं मिली। पुलिस बहुत जल्‍द गाड़ी को खोज निकालेगी। पुलिस का कहना है कि अबतक के अनुसंधान में प्रथम दृष्‍टया जो बातें सामने आई, उसके अनुसार यह मामला हिट एंड रन का नहीं, महज एक एक्‍सीडेंटल केस लगता है।

यहां याद दिला दें कि बीते 8 मई को डोरंडा के युवराज पैलेस होटल के पास खड़े जाहिद को एक तेज रफ्तार कार जोरदार टक्‍कर मार वहां से भाग निकली थी। टक्‍कर इतनी जोरदार मारी गयी थी कि जाहिद सड़क से कई फ‍ीट ऊपर फेंका गये। दिन के 4 बजे के करीब हुई इस वारदात के बाद जाहिद के भाई शाहिद ने इल्‍जाम लगाया था कि सफेद रंग की हुंडई क्रेटा गाड़ी ने जान-बूझकर धक्‍का मारा और आगे जाकर रोककर देखा। ज‍ाहिद की हालत गंभीर देख वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं जख्‍मी जाहिद का भी कहना है कि उसे जान-बूझकर मारा गया। सारा कुछ सीसीटीवी फुटेज में कैद है। शहर के जाने-माने युवा व्‍यवसायी जाहिद को ऑर्किड हॉस्‍पीटल से छुट्टी दे दी गई है। वह मेन रोड के मल्‍लाह टोली तिवारी टैंक रोड में स्थित बादशाह कॉम्‍पलेक्‍स के फ्लैट नंबर 4-B में रहते हैं।

Read More : अब ट्रेन में बच्चों के सोने का No Tension, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा

Read More : Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई

Read More : Aashram 3 Trailer: 6 सीन्स में सारी हदें पार कर गईं ईशा गुप्ता, देखें…

Read More : काले हिरण और मोर को मारा, पकड़ने गये SI समेत 3 पुलिसवालों की हत्‍या

Read More : रेलवे गार्ड अब बन गए Train Manager

Read More : पुराने Smart Phone पर मिलेंगे ‘फुल पैसे’, इन बातों का रखें ध्यान

Read More : Reliance Brands और ईटली के टॉड्स एस.पी.ए. के बीच हुआ फ़्रैंचाइज़ी समझौता

Read More : अनुराग गुप्ता बने ADG ट्रेनिंग, अजय कुमार सिंह को DG ACB का प्रभार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...