spot_img
spot_img

Reliance Jio फिर नंबर वन पर, 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 Mbps का उछाल– ट्राई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

• 23.1 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो की बादशाहत कायम
• जियो अकेली ऐसी कंपनी जिसकी औसत 4जी अपलोड स्पीड बढ़ी है
• 4जी औसत अपलोड स्पीड में वीआई इंडिया पहले नंबर पर, ट्राई ने अप्रैल माह के आंकड़े जारी किए
• डाउनलोड और अपलोड दोनों में एयरटेल तीसरे नंबर पर

Kohramlive Desk :  देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने 4जी डाउनलोड स्पीड में 2 एमबीपीएस के जबर्दस्त उछाल के साथ अपनी नंबर वन की पोजीशन बरकरार रखी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ट्राई द्वारा जारी अप्रैल माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 23.1 एमबीपीएस मापी गई। मार्च माह में Reliance Jio  की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 21.1 एमबीपीएस थी। ट्राई की डाउनलोड स्पीड टेस्ट में जियो शुरूआत से ही नंबर वन बना हुआ है।

आंकड़े बताते हैं कि टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी वीआई (वोडाफोन-आइडिया) की 4जी डाउलनोड स्पीड लगातार दूसरे महीने घट गई है। फरवरी में 18.4 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड से गिरते हुए यह अप्रैल में 17.7 एमबीपीएस पहुंच गई है। वीआई के साथ सरकारी कंपनी बीएसएनएल की स्पीड गिरकर 5.9 एमबीपीएस हो गई है। मार्च में एयरटेल की डाउनलोड स्पीड में 1.3 एमबीपीएस का गोता लगाकर 13.7 एमबीपीएस हो गई थी। हालांकि अप्रैल में स्पीड बढ़कर 14.1 एमबीपीएस हो गई है, पर फरवरी की अपनी 15 एमबीपीएस की स्पीड से वह अभी भी काफी पीछे है।

Reliance Jio
Reliance Jio

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने हर बार की तरह, इस बार भी औसत 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल और वीआई को मात दी है। अप्रैल माह में जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 9.0 एमबीपीएस तो वीआई इंडिया से 5.4 एमबीपीएस अधिक रही। रिलायंस जियो पिछले कई वर्षों से लगातार औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है। वीआई इंडिया दूसरी पोजीशन पर कायम है और भारती एयरटेल को उसने तीसरे नंबर पर ढकेल दिया है।

Reliance Jio
Reliance Jio

8.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 7.6 एमबीपीएस रही। रिलायंस जियो अकेली ऐसी कंपनी रही जिसकी अपलोड स्पीड में इजाफा देखने को मिला। जहां वीआई इंडिया और एयरटेल की अपलोड स्पीड में पिछले महीने के मुकाबले कोई बदलाव नही हुआ। वहीं बीएसएनएल की अपलोड स्पीड घटकर 5 एमबीपीएस रह गई। डाउनलोड की तरह औसत 4जी अपलोड स्पीड में भी भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर है। अप्रैल माह में कंपनी की औसत अपलोड स्पीड 6.1 एमबीपीएस दर्ज की गई।

इसे भी पढ़ें : जमीन का लफड़ा, घर में मारा बम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिसवालों ने जीत लिया दिल, देखें…

इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।