Bihar : नीतीश कुमार ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पार्टी नेता संजय झा को सौंप दी है।JDU ने संजय झा को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस बात की घोषणा CM नीतीश कुमार ने दिल्ली में हो रही बैठक में किया। बैठक में बिहार के CM नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। यह मीटिंग दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई। संजय झा ने बिहार सरकार में जल संसाधन और सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री के रूप में भी काम किया है। गौरतलब है कि ललन सिंह के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार खुद JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे। लेकिन अब जैसे ही विधानसभा चुनाव करीब आ रहे है तो उन्होंने इसकी जिम्मेदारी संजय झा को दे दी। अब संजय झा पर JDU के संचालन की जिम्मेदारी होगी।

![]()
इसे भी पढ़ें : बेहतर से बेहतर हॉस्पिटल बनाना मकसद, ताकि कोई बाहर न जायें : CM
इसे भी पढ़ें : आसमां से उगलते आग पर झमाझम बारिश इस रोज से शुरू
इसे भी पढ़ें : जिस बेटी का किया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटी..फिर खुला भयानक राज
इसे भी पढ़ें : इसी साल 40 हजार लोगों को सरकारी नौकरी, प्रोसेस शुरू… जानें
इसे भी पढ़ें : उग्रवादियों का डॉक्टर धराया, कहां और कैसे… जानें
इसे भी पढ़ें : CM चंपई सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, किनके साथ… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘तूफान’ और ‘मास्टर’ पुलिस के पंजे में… जानें












