spot_img

छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में गुरुवार को उस वक्त मातम और गुस्से का सैलाब उमड़ पड़ा, जब छोटा तालाब के पास रहने वाले समीर की 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले वालों की आंखों में आंसू थे, तो जुबान पर गुस्सा। लोगों का इल्जाम है कि घरों के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के खतरनाक तार को हटाने के लिये कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, कार्रवाई नहीं हुई। बताया जा रहा है कि समीर अपने घर की छत पर गया था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मच गई चीख-पुकार 

मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। किसी ने एंबुलेंस को फोन किया, तो कोई बिजली विभाग को कोसता नजर आया। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। लोगों ने साफ कहा कि अगर समय रहते तार हटाया गया होता, तो आज समीर जिंदा होता। समीर की मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने बड़ा तालाब के पास सड़क जाम कर दिया। गुस्साये लोग मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने और बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। स्थिति तनावपूर्ण होती देख हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वार्ड पार्षद मो. असलम और थाना इंस्पेक्टर लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें : ममता सरकार बर्खास्त, कल तय होगा अगला CM कौन?

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

इसे भी पढ़ें : साइड क्यों नहीं दिया? इसी बात पर खू’न-ख’राबा, छीनी राइफल मिली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...