spot_img

गढ़वा DC बोले, लापरवाही बर्दाश्त नहीं, शो कॉज किया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC अनन्य मित्तल ने खाद्य आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर सख्त नाराजगी जताई। राशन वितरण से लेकर धान अधिप्राप्ति और ई-केवाईसी तक कई योजनाओं की धीमी रफ्तार पर DC ने साफ शब्दों में कहा कि जनता के हक में किसी भी तरह की लापरवाही अब नहीं चलेगी। बैठक में DC ने निर्देश दिया कि हर महीने 7 तारीख तक डोर स्टेप डिलीवरी हर हाल में पूरी हो जानी चाहिये। वहीं, 5 और 6 तारीख तक खाद्यान्न आपूर्ति की पूरी रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया। उन्होंने जन वितरण प्रणाली यानी राशन दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण करने और शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं की प्रगति बेहद धीमी पाई गई। खाद्यान्न वितरण, भंडारण, पैक्स संचालन और रिपोर्ट अपडेट नहीं होने पर DC अनन्य मित्तल ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। सभागार में मौजूद अधिकारियों के सामने उन्होंने स्पष्ट कहा कि कामकाज की शैली में तुरंत सुधार लाया जाये, वर्ना कार्रवाई तय मानी जाये। बैठक में एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि वर्ष 2024 के बाद जिले के किसी भी गोदाम में चीनी की आपूर्ति नहीं हुई है। इसपर DC ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से कारण बताओ नोटिस थमा दिया। DC अनन्य मित्तल ने साफ कहा कि खाद्य आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता बेहद जरूरी है। गरीबों और जरूरतमंदों तक राशन समय पर पहुंचे, यह प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आई, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : छत पर गये युवक की करंट लगने से मौ’त, सड़क पर फूटा गुस्सा…

इसे भी पढ़ें : ममता सरकार बर्खास्त, कल तय होगा अगला CM कौन?

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

इसे भी पढ़ें : साइड क्यों नहीं दिया? इसी बात पर खू’न-ख’राबा, छीनी राइफल मिली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...