PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार ने बुधवार को फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। विधानसभा में आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में 160 सदस्यों ने वोट किया। बीजेपी के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया। इस कारण विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। नीतीश सरकार को जेडीयू, आरजेडी , कांग्रेस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम), भाकपा, माकपा, भाकपा-माले और एक निर्दलीय समेत 164 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। बीमार होने के कारण जेडीयू के विजेंद्र प्रसाद यादव और बीमा भारती तथा अन्य वजह से भाकपा के सूर्यकांत पासवान और हम के प्रफुल्ल मांझी आज सदन में उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे में नीतीश सरकार के पक्ष में 160 सदस्यों ने विश्वास जताया, जिसमें एआईएमआईएम के अख्तरुल ईमान भी शामिल हैं।
सदन का संचालन विधानसभा के उपाध्यक्ष ने किया। सदन का संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने किया, इसलिए वह मतदान में शामिल नहीं हुए।
क्या कहा, सीएम नीतीश ने
इससे पहले सदन में अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए छोड़कर महागठबंधन की सरकार बनाने को लेकर कहा कि वहां मेरा सम्मान नहीं था। विधानसभा में बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और आडवाणी जैसे नेताओं ने मुझे सम्मान दिया था। मैंने भाजपा से ताल्लुक 2013 में तब खत्म किया, जब इन नेताओं को किनारे लगाया जाने लगा था। नीतीश कुमार ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे निशाना साधा। नीतीश कुमार ने कहा कि आज दिल्ली में लोग प्रचार-प्रसार में ही व्यस्त हैं। उन्होंने इस दौरान 2024 का प्लान भी पेश किया और कहा कि एकजुट विपक्ष ही पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देगा।
पूर्व डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद ने क्या कहा
पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने से उनकी राजनीतिक साख खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, लेकिन शायद सीएम के तौर पर उनकी आखिरी पारी है। बिहार विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर बहस में बोलते हुए तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी को 2013 में पहली बार धोखा दिया और फिर दोबारा 2022 में धोखा दिया है।
इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार में खोया आपा, खिड़की से पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… देखें
इसे भी पढ़ें : बेनामी संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें
इसे भी पढ़ें :नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :JSSC Recruitment 2022 : 400 से ज्यादा पदों पर Vacancy, 10th पास भी कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस उलझन में, आयुषी कूदी या…








