spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक तरफा प्यार में खोया आपा, खिड़की से पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Dumka : कहते हैं, एक तरफा प्यार सजा हो जाती है… अब अपने किये गुनाह की सजा झेलेगा शाहरूख हुसैन। उसने एक तरफा प्यार में एक जवान लड़की के बदन पर पेट्रोल छिड़क माचिस मार दी। बेतरह झुलस गई लड़की को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इल्जाम है कि शाहरूख ने किसी तरह लड़की का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद सनकी शाहरूख हुसैन ने उससे अपने प्यार का इजहार कर दिया। इसपर कड़ा ऐतराज जताते हुए लड़की ने उसे फटकार लगा दी। तब शाहरूख ने अपना आपा खो दिया और धमकी दे डाली कि उसे वह मार डालेगा।

जैसा बोला, वैसा कर दिखाने का उसने बड़ा दुस्साहस किया। आज सुबह सिरफिरे शाहरूख हुसैन लड़की के घर पहुंचा। तब लड़की अपने घर के अंदर एक रूम में सो रही थी। खुली खिड़की से लड़की के बदन पर पेट्रोल छिड़क दी और माचिस जला उसपर फेंक दिया। चीख चीत्कार सुन घरवाले जब उसके कमरे में घुसे तो वहां का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। घटना के पीछे छुपे राज सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। घटना की खबर पाकर कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह और एसडीपीओ नूर मुस्तफा हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों ने बेतरह झुलसी लड़की का बयान लिया। वह व्यवसायी एस सिंह की बेटी है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुए गुनाहगार शाहरुख हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। जलाई गई लड़की 12वीं की छात्रा है। यह लोमहर्षक कांड दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरूआडीह मोहल्ले में हुई। सुनें क्या बोले एसडीपीओ नूर मुस्तफा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड के बच्चे अब पढ़ेंगे विदेशों में, हेमंत सरकार और FCDO के बीच हुआ MOU  

इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : झारखंड के बच्चे अब पढ़ेंगे विदेशों में, हेमंत सरकार और FCDO के बीच हुआ MOU  

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: