JSSC Recruitment 2022 : 400 से ज्यादा पदों पर Vacancy, 10th पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : JSSC Recruitment 2022 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) 2022 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। इस वेकैंसी के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इंटरेस्टेड कैंडिडेट झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर तय तारीख के बाद से अपना आवेदन कर सकते हैं।

11 सितंबर 2022 से शुरू होंगे आवेदन

JSSC की इस वेकैंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आयोग ने आवेदन का लास्ट डेट आखिरी तारीख 10 अक्तूबर 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन का लिंक एक्टिवेट होने के बाद और आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। उम्मीदवारों को 16 से 19 अक्तूबर, 2022 का समय अपने आवेदन पत्र में संशोधन के लिए दिया जाएगा।

इतने पदों पर होगी भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से कुल 455 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को एग्जाम देना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें- JSSC Recruitment 2022 Notification

शैक्षणिक योग्यता और एज लिमिट

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास में झारखंड राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दसवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 01 अगस्त, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें
  • अब आपके लिए एक नया पेज खुल जायेगा
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करना है
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरना है
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करना है
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड कर इसका प्रिंट भी निकलवा लेना बेहतर, आगे जरूरत पड़ सकती है

इसे भी पढ़ें : नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षकों के लिए बंपर Vacancy, जानें कैसे करें अप्लाई

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...