spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नींबू से पायें चमकते बाल, मुंह की दुर्गंध और मुहांसों में भी लाभकारी

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : लगभग हर घर में नींबू आसानी से मिल जाता है। नींबू का उपयोग शिकंजी, अचार के अलावा कई तरह की औषधियां बनाने में भी किया जाता है। नींबू को आयुर्वेद में भी एक महत्वपूर्ण औषधि माना गया है। इसके औषधीय गुणों के कारण घरेलू उपचार और दवा के रूप में इसका उपयोग होता है। नींबू में विटामिन सी का भंडार है। आइये जानते हैं कि नींबू सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में जरूर खाएं अमरूद, कई बीमारियों को रखेगा दूर

मुहांसों के लिए

कई लोगों के चेहरे पर मुहांसे की समस्या बनी रहती है। इसके लिए डेढ़ चम्मच मलाई में एक चौथाई नींबू निचोड़ कर रोज चेहरे पर मलने से चेहरे का रंग साफ होता है। मुहांसों से छुटकारा मिलता है।

कब्ज में राहत

सुबह उठकर खाली पेट दो गिलास पानी में एक नींबू और थोड़ा नमक डालकर पीने से कब्ज में राहत मिलती है।

उल्टी होने पर

अगर आधा कप पानी में नींबू का रस, जीरा और एक इलायची के दाने पीसकर मिला लें और दो-दो घंटे के अंदर इस पानी को पीने से उल्टी बंद हो जाती है।

इसे भी पढ़ें : Amla खाएं, दिल रहेगा स्‍वस्‍थ, बढ़ेगी इम्यूनिटी

पेट का दर्द

नमक, अजवाइन, जीरा व चीनी बराबर मात्रा में लेकर बारीक पीस लें। इसमें नींबू का रस मिलाकर गुनगुने पानी के साथ पीने से आराम मिलता है।

गला बैठ जाने पर

गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा नमक मिलाकर गरारा करें। इससे गला ठीक हो जाता है।

मुंह के दुर्गंध की समस्या

एक कप पानी में नींबू निचोड़ कर कुल्ला करें। मुंह की दुर्गंध दूर होने के साथ ही इससे दांत दर्द व मसूढ़ों को भी आराम मिलता है। दुर्गंध भी दूर होगी।

इसे भी पढ़ें : Diabetes से छुटकारा दिलाते हैं कई Dry fruits

दाद खाज खुजली

नींबू के रस में पिसा हुआ नौसादर मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाने से कुछ दिन में दाद ठीक हो जाता है। इससे बहुत राहत मिलती है। खुजली हो गई हो या कोई घाव हो गया हो तो नारियल तेल में नींबू के रस को मिलाकर घाव पर लगाना चाहिए।

गंजापन व बालों का झड़ना

नींबू गंजेपन को दूर करता है। पके केले के गूदे में नींबू का रस मिलाकर मसल लें और इसे रोज लगाएं। इससे गंजापन दूर होगा।

बुखार होने पर

बुखार में रोगी को गर्म पानी के साथ नींबू का रस देने से आराम मिलता है और बुखार भी कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : ठंड में दिल की हिफाजत करेगा तिल, शरीर को देगा Energy   

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...