spot_img
spot_img

Free के WiFi से एक कुली बन गया IAS ऑफिसर, देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : जब सफर मुकद्दर हो, ठोकरों से क्या मतलब… मजबूत और नेक इरादे खुद-ब-खुद सोई तकदीर को जगा देते हैं। कुछ ऐसा ही मजबूत इरादे थे रेलवे स्टेशन में कुली का काम करने वाले एक पढ़े लिखे जवान लड़के श्रीनाथ का, जिसने घर का बोझ उठाने के साथ साथ अपनी किस्मत भी खुद लिख डाली। उसके कठिन राह को रेलवे स्टेशन पर लगे फ्री WiFi ने आसान बना दिया। उन्होंने इसी वाई-फाई से अपने स्मार्ट फोन पर पढ़ाई शुरू की। नतीजा यूपीएससी जैसे एग्जाम में कामयाबी हासिल कर दुनिया में यह जता दिया कि इरादे नेक और मजबूत हो तो कुछ भी असंभव नहीं। एर्नाकुलम स्टेशन के इस कुली की कामयाबी पर पूर्व रेल मंत्री पियुष गोयल ने भी ट्वीट किया है, गोयल ने लिखा, रेलवे के निःशुल्क WiFi से केरल में कुली का कार्य करने वाले श्रीनाथ के जीवन में एक बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। स्टेशन पर उपलब्ध WiFi के उपयोग से उन्होंने तैयारी कर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। मैं उनकी सफलता पर उन्हें बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

कुली से आईएएस ऑफिसर बना श्रीनाथ वैसे लोगों के लिये मिसाल है, जो कामयाबी नहीं मिलने पर तरह-तरह के बहाने बनाते रहते हैं। वहीं तकदीर को भी कोसा करते हैं। लगन, जुनून और जज्बा हो तो जीवन में कुछ बेहतर किया जा सकता है। श्रीनाथ को कभी इस बात की शिकायत नहीं रही कि कोचिंग में पढ़ने का फीस उसके पास नहीं था। उसने आपदा को अवसर में बदलकर एक नया मुकाम हासिल किया। उसने कभी रोना नहीं रोया। किसी को अपना दुखड़ा नहीं सुनाया। UPSC यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा को पास करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाते हैं। इसके लिए वे वर्षों तक बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों में लाखों रुपये फूंक डालते हैं। लेकिन केरल के रहने वाले श्रीनाथ कुली का काम करते हुए बिना किसी कोचिंग की मदद के UPSC फतह कर ली। वह केरल पब्लिक सर्विस कमीशन के एग्जाम में भी अपने नाम का परचम लहरा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : राजेश पाल के हत्यारों को दबोचने के लिए SIT गठित, क्राइम कंट्रोल के लिए DGP के दिये सख्त निर्देश… देखें

इसे भी पढ़ें : 21 जुलाई को देश को मिल जाएंगे नये राष्ट्रपति

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...