spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मन को बदल देने वाले IAS मुकेश को पेरिस में मिला Award, देखें…

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI :  हड़िया दारू या नशीली चीजें परोसने वाली महिलाओं के मन को बदल उनकी जिंदगी बदल देने वाले आदिवासी कल्याण आयुक्त मुकेश कुमार को फ्रांस के पेरिस शहर में खूब मान सम्मान दिया गया। उन्हें इस बार भारत गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया। पेरिस में आयोजित समारोह में देश विदेश के नामी गिरामी हस्तियों के बीच उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया। IAS अधिकारी मुकेश कुमार घोर नक्सल इलाके में डीसी रहते हुये कई नेक काम किये। उन्होंने हड़िया दारू बेचने वाली महिलाओं के मन को बदला। वहीं 25 हजार से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के काम से जोड़ उनकी तकदीर ही बदल डाली। डीसी रहते मुकेश कुमार ने कई चौंका देने वाले काम कर खूब वाहवाही बटोरी। अंतराष्ट्रीय पटल पर उनकी खुबियों की खूब प्रशंसा की गई। वर्तमान में मुकेश कुमार आदिवासी कल्याण आयुक्त हैं। हर साल संस्कृत युवा संस्था भारत गौरव अवॉर्ड दिया जाता है। इससे पहले विभिन्न सेक्टरों में बेहतरीन काम करने वाले को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर, फिल्म स्टार मनोज कुमार, नोबेल प्राइज विजेता कैलाश सत्यार्थी, मेजर ध्यानचंद, ई-मेल से शिशवा अयादुरी, पद्मश्री कल्पना सरोज, पद्मश्री ए मुरुगनाथम, पद्मश्री वीरेंद्र सिंह, लोक सभा सांसद डॉ पीके पटासनी, डॉ किरीत शोलंकी शामिल हैं।

इस साल IAS मुकेश कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय के चांसलर पद्मभूषण डॉ विजय भाटगर, गूगल इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, बिहार के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डी.वाई. पाटिल, अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भव्य विशाल प्रतिमा बना रहें कलाकार नरेश कुमार कुमावत, डच बैंक के वाइस प्रेसिडेंट  पंकज ओझा, इंटरनेशनल मेकर्स पिंक सिटी के डायरेक्टर पद्मश्री अफ़ज़ल ख़ान को भी भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, गोल्ड मेडल व शॉल देकर भारत गौरव के अलंकरण से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से फ्रांस के सीनेट जेनरल एवं मिनिस्टर विक्टोरिया जैसमीन, लंदन में पांच बार सांसद रहे वीरेन्द्र शर्मा, फ्रांस में भारत के दूतावास की मंत्री शीला दत्ता कुमार मौजूद थे। नवाजे गये IAS मुकेश कुमार ने कहा कि विदेश में भारत के झंडे के नीचे भारतीय राष्ट्र गान गाना बेहद सुकून और गजब की खुशी दे गया। उनके जीवन का यह यादगार पल है। मौके पर संस्कृति युवा संस्था के संस्थापक दिनेश शर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, सुरेश कुमार गुप्ता, सोमलता मिश्रा सहित कई अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत

इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

इसे भी पढ़ें : 25-50 फीट नहीं एक हजार फीट खाई में गिरी एसयूवी कार, देखें क्या हुआ हाल

इसे भी पढ़ें : CISCE ISC ने 12वीं का RESULT किया घोषित, ऐसे देखें परिणाम

इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्‍या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई

इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...