Ranchi : NIA के शिकंजे में आये राहुल सेन उर्फ उमर को आज रांची में NIA के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उसे रिमांड पर लेने के लिए NIA ने कोर्ट में अर्जी दी है। राहुल सेन को ISIS के झारखंड मॉड्यूल केस में अरेस्ट किया गया है। NIA की टीम ने राहुल सेन को मध्य प्रदेश के रतलाम से बीते गुरूवार को दबोचा था। इसके लिए 6 राज्यों के 9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी। उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, लैपटॉप ISIS से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए। NIA सूत्रों के अनुसार झारखंड में आतंकी घटना को अंजाम देने की तैयारी हो रही थी।
यहां याद दिला दें कि गुजरे 19 जुलाई को NIA ने लोहरदगा से फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया था। उसी दिन ISIS के झारखंड मॉड्यूल का एफआईआर दर्ज किया गया था। NIA की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि 19 साल के फैजान अंसारी ने झारखंड मॉडयूल के गठन में अहम भूमिका निभायी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए वह लोगों को ISIS से जोड़ रहा था। साथ ही आतंकी संगठन की विचारधारा का प्रचार-प्रसार भी करता था।
फैजान एएमयू में पढ़ाई के दौरान ISIS के संपर्क में आया था। वह बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स का स्टूडेंट था। इसके बाद उसने आईएसआईएस से दूसरे युवाओं को जोड़ने की मंशा से एक क्लोज ग्रुप भी बनाया था। वह ISIS कैडर बनाने में जुटा था। संगठन के विदेशी हैडलरों के संपर्क में भी फैजान के होने की बात सामने आयी।
इसे भी पढ़ें : ”मेरा बेटा देश की शान, देश पर हुआ कुर्बान”.. मां ने यूं दी बेटे को अंतिम विदाई
इसे भी पढ़ें : मशहूर IAS टीना डाबी की भरी गोद, खुशी से झूम उठे घरवाले
इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी को गो*ली मरवाने के पीछे एक करीबी !
इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो














