spot_img

”मेरा बेटा देश की शान, देश पर हुआ कुर्बान”.. मां ने यूं दी बेटे को अंतिम विदाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 Kohramlive : ”मेरा बेटा देश की शान, मेरा बेटा अमर रहे। मेरा बेटा देश पर कुर्बान। मैंने बेटा देश को सौंप दिया था।” मां कमला देवी के मुख से निकले यह बोल सुन वहां मौजूद हर किसी का कलेजा फट गया। शहीद मेजर आशीष धौंचक की मां कमला बेटे को खोने का अपार गम अपने सीने में समेटे हुई थी, वहीं बेटे की शहादत पर गम और गर्व के साथ उन्होंने सवाल भी उठाये कि आखिर सरकार अब क्या कर रही है। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं शहीद मेजर आशीष के पिता लालंचद का दुख वहीं समझ सकता है, जिस किसी पिता के बूढ़े कंधे पर जवान बेटे की अर्थी निकली हो। अंतिम विदाई देते हुये पत्नी ज्योति और बेटी वामिका और बाकी नाते-रिश्तेदारों ने उनको सैल्यूट किया। मां कमला ने जब जय जवान, जय किसान और मेरा बेटा देश की शान, मेरा बेटा देश पर कुर्बान की बात कही तो वहां मौजूद सबके आंखों में आंसू छलक आये।

शहीद मेजर आशीष धौंचक अपने जन्मदिन यानी 23 अक्टूबर को अपने नये घर का गृह प्रवेश करने की इच्छा संजोये हुये थे। ऐसे में घरवाले सबसे पहले उनके पार्थिव शरीर को TDI स्थित उनके नये मकान पर ले जाया गया। यहां मां-पिता, पत्नी और तीनों बहनों ने मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को गले लगाया। करीब तीन घंटे तक शहीद आशीष को यहां पर रखा गया। इसके बाद बाइक व गाड़ियों के काफिले के साथ पार्थिव शरीर को तिरंगा यात्रा की अगुवाई में उनके पैतृक गांव बिंझौल लाया गया। गांव में प्रवेश से श्मशान घाट तक फूलों की वर्षा की गई। अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद मेजर आशीष धौंचक शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। श्मशान घाट में उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इससे पहले सेना के अधिकारियों, प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने उनको पुष्प चक्र भेंट किया।

वहीं, अनंतनाग में शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह का उनके पैतृक गांव भड़ौजियां में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद कर्नल मनप्रीत के मासूम बेटे ने आर्मी की ड्रेस पहनकर अपने पिता को सैल्यूट किया। बेटे ने जय हिंद का नारा लगाया। यह लम्हें हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पंजाब के मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा और मंत्री अनमोल गगन मान भी अंतिम संस्कार में शामिल हुये। भड़ौजियां के DC और SP भी मौजूद थे।

वहीं, आतंकवादियों के साथ लोहा लेते हुये शहीद हुये जम्मू कश्मीर के DSP हुमायूं भट को नम आंखों से बडगाम में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले जिला पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। इस दुखद पल पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद रहे। शहीद DSP हुमायूं के पिता गुलाम हसन अपने बलिदानी बेटे पर नाज तो जरूर था, पर वे अंदर से टूट चुके थे। गुलाम हसन भट पूर्व IGP हैं। परिवार की महिलाओं की हालत खराब थी, सबसे खराब हालत पत्नी की थी। इस मंजर ने सबको झकझोर कर रख दिया, जब एक पिता ने अपने जवान बेटे को कंधे दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DSP हुमायूं भट का परिवार दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा के त्राल का रहना वाला है। वे काफी समय से यहीं रह रहे हैं। करीब एक साल पहले शहीद DSP हुमायूं भट की शादी हुई थी। उनका 29 दिन का एक बच्चा भी है। कहते हैं गोली लगने के बाद DSP हुमायूं भट ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था, तब उन्होंने अपनी पत्नी से सिर्फ इतना कहा कि शायद मैं ना बच सकूं, बच्चे का ख्याल रखना।

इधर, अनंतनाग के कोकरनाग में एक बार फिर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। इलाके में छुपे आतंकियों के खात्मे के लिए पैरा कमांडो को भी मैदान में उतारा गया है।

इसे भी पढ़ें : अब रांची में पुलिसवालों का भी कटेगा चालान, सख्त हुए SSP

इसे भी पढ़ें : 5 राज्यों की पुलिस मिलकर तोड़ेगी क्रिमिनल्स की कमर, क्या बोल गये DGP और IG… देखें

इसे भी पढ़ें : एन*काउंटर के दौरान लापता जवान, इस हाल में मिला आज

इसे भी पढ़ें : Aditya-L1 को फिर मिली कामयाबी, इस बार क्या किया देखें…

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी को गो*ली मरवाने के पीछे एक करीबी !

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 23 RAS, 7 SDM, 5 सहायक कलेक्टर और 1 ADM का हुआ तबादला… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : कार का टायर पंचर हो गया या कोई और खराबी तो यह फोन है मददगार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया लिमिटेड में बंपर वैकेंसी, डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी…

इसे भी पढ़ें : बर्थ सर्टिफिकेट की बढ़ेगी वैल्यू, 1अक्टूबर से लागू होगा नया नियम…

इसे भी पढ़ें : 26 मंजिला निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा, मौ*त…

 

 

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

spot_img

Related articles:

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...