spot_img

जमीन कारोबारी को गो*ली मरवाने के पीछे एक करीबी !

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जमीन कारोबारी अवधेश यादव को गोली मरवाने के पीछे उसके एक करीबी का ही हाथ है? पहले दोनों जिगरी दोस्त थे, पर अब एक दूसरे के जानी दुश्मन बन चुके हैं। एक जमीन के टुकड़े को लेकर शुरू हुये लफड़े के बाद दोनों एक दूसरे के खून के प्यासे हो गये। इस बात का आभाष अवधेश यादव के कुछ अन्य करीबीयों को भी था, पर अवधेश अपनी सुरक्षा को लेकर कभी गंभीर नहीं रहा। जान के दुश्मन बन गये इस करीबी के बारे में पुलिस को कई क्लू मिल गये हैं। बेतरह जख्मी अवधेश यादव के नजदीकी कुछ लोगों इसी तरह का इशारा किया है। कांड के सूत्रधार की तरफ इशारा मिलने के बाद रांची पुलिस भी रेस हो गई है। इस कांड में शामिल शूटरों को खोज निकालने के लिये SIT का गठन किया गया है। रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा खुद पूरे मामले की मॉनिटेरिंग कर रहे हैं। संभावित सूत्रधार की खोज में शहर और शहर के बाहर ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही थी।

सूत्रों के अनुसार जिस दबंग शख्स को कांड का सूत्रधार बताया गया है, उसका नाम पहले भी एक कांड में उछलकर सामने आया था। तब एक रसुखदार की कृपा से वह बच गया था। सूत्रों का दावा है कि इस शख्स के पकड़े जाने के बाद कई चौंकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। यहां याद दिला दें कि गुरुवार को कांके ब्लॉक चौक के पास अवधेश यादव पर गोलियों की बौछार कर दी गई थी। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद शूटर भाग निकले। एक शूटर तब उस राह से गुजर रहे एक शख्स की बाइक लूट हवाई फायरिंग करते हुये फरार हो गये।

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

से भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : PDS डीलर कई तरह का काम कर कमाई का जरिया बढ़ा सकते हैं : DC

इसे भी पढ़ें : सांप के डंसते ही लोगों को याद आते हैं खंडित… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...