Kohramlive Desk : GST परिषद की 48वीं बैठक 17 दिसंबर यानी शनिवार को हुई। आज की बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक को लेकर कहा कि GST काउंसिल की 48वीं बैठक में किसी भी वस्तु पर कोई टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। इस तरह सरकार ने आम आदमी को राहत दी। बैठक में पान मसला और गुटखा उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने को लेकर फैसला नहीं हो सका है।
दालों के छिलके पर टैक्स घटा
बैठक खत्म होने के बाद राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि जीएसटी परिषद में दालों के छिलके पर कर की दर को 5 प्रतिशत से घटाकर शून्य करने का फैसला हुआ है। बैठक में अनुपालन में की जा रहीं कुछ गड़बड़ियों को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने पर सहमति जताने के साथ ही अभियोजन शुरू करने की सीमा को दोगुना कर दो करोड़ रुपये करने का फैसला हुआ।
15 मुद्दों में 8 पर हो सका फैसला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी परिषद समय की कमी के कारण एजेंडे में शामिल 15 मुद्दों में से 8 पर ही फैसला कर सकी। मल्होत्रा ने कहा कि बैठक में ऑनलाइन गेमिंग और कैसिनो पर जीएसटी लगाने पर चर्चा नहीं की गई, क्योंकि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की अध्यक्षता वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) ने इस मुद्दे पर कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। समय इतना कम था कि जीओएम की रिपोर्ट जीएसटी परिषद के सदस्यों को भी नहीं दी जा सकी।
In this 48th GST Council Meeting, there hasn’t been any tax increase on any item. No new taxation has been brought in. Everything that has been done is to issue clarifications where ambiguity of interpretations prevailed.
– Smt @nsitharaman. pic.twitter.com/rb3RGzaotL
— NSitharamanOffice (@nsitharamanoffc) December 17, 2022
Tax rate on husk of pulses, including chilka and concentrates, has been reduced from 5% to nil.
– Revenue Secretary Shri Sanjay Malhotra while elaborating on outcomes of 48th GST Council Meeting. pic.twitter.com/PR5tUmTfxN
— NSitharamanOffice (@nsitharamanoffc) December 17, 2022
इसे भी पढ़ें : UP News : भाभी के सामने प्रेमिका के साथ कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल के Gents Toilet में मिली नवजात बच्ची की डेड बॉडी… देखें
इसे भी पढ़ें : उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे












