KohramLive : जेंट्स टॉयलेट (Gents Toilet) में एक नवजात बच्ची की लाश मिली। यह डेड बॉडी टॉयलेट पैन में फंसी हुई थी। जेंट्स टॉयलेट में नवजात बच्ची की लाश मिलने की फैली खबर के बाद पूरे अस्पताल में सनसनी फैल गई। अस्पताल के लोग टॉयलेट में जुटना शुरू हो गये। फर्श पर हर तरफ बिखरे खूल को देख हर किसी का माथा ठनक गया। काना-फुसी शुरू हो गई। किसी ने कहा कि किसी प्रसूता की डिलिवरी जेंट्स टॉयलेट (Gents Toilet) में कराई गई है। बेटी के पैदा होने पर मां-बाप उसे वहीं छोड़ गये होंगे।
फैली खबर पर पुलिस भी वहां पहुंची। पूछताछ करने पर पता चला कि कुछ लोग शुक्रवार को टॉयलेट इस्तेमाल करने गये। यह जेंट्स टॉयलेट (Gents Toilet) अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास है। अंदर का नजारा देख उनकी चीख निकल गई। एक नवजात की डेड बॉडी टॉयलेट पैन में फंसी थी। ऐसा लग रहा था कि उसे पैन में डालकर फ्लस करने की कोशिश की गई हो। वहीं, फर्श पर खून बिखरा पड़ा था। अस्पताल स्टाफ ने डेड बॉडी को वहां से निकाला। देखने से पता चला कि वह डेड बॉडी एक बच्ची की थी।
इधर, पुलिस अस्पताल और आसापास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है। टॉयलेट में बच्ची की डेड बॉडी कहां से और कैसे आई, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल से उछल कर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…
इसे भी पढ़ें : राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : अधिकारियों को सीएम हेमंत की नसीहत- लापरवाही बरतने पर कार्रवाई को रहें तैयार
इसे भी पढ़ें : रील्स बना रहे 5 दोस्तों के साथ ये क्या हो गया…देखें
इसे भी पढ़ें : गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो












