CHHAPRA : बिहार में छपरा के बाद अब सीवान में भी जहरीली शराब ने 5 लोगों की जान ले ली है। 5 मृतकों में एक चैकीदार भी शामिल है। मृतकों की पहचान ब्रह्मस्थान गांव के वार्ड 14 निवासी बलिराम यादव के पुत्र शंभु यादव, चौकीदार अवध मांझी, फुलेना मांझी के पुत्र अमीर मांझी, स्व. धुरी राय के पुत्र महेश राय और रामायोध्या पंडित के पुत्र राजिंदर पंडित के रूप में हुई है।
लोगों ने सड़क जाम कर मचाया बवाल
5 की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए और सीवान- छपरा मुख्य मार्ग पर भगवानपुर के पास सड़क जाम कर बवाल मचाया। स्थानीय पुलिस पर शराब माफिया से मिलीभगत से शराब बेचने का आरोप लगाया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंच प्रशासनिक महकमा जांच में जुट गया है। पूरा मामला सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मस्थान गांव का है।
डीएम ने कहा, जांच के बाद पता चलेगा कि कैसे हुई मौत
इस मामले में सीवान डीएम अमित कुमार पांडेय ने बताया कि मशरख बॉर्डर से सटा हुआ यह गांव है। पूरे मामलें की गहनता से जांच की जा रही है। जिला प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है एक व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा की इन लोगों की मौत किस कारण से हुई।
इसे भी पढ़ें : इस दिन है साल की आखिरी अमावस्या, करें ये काम, दूर होगा पितृ दोष
इसे भी पढ़ें : पलामू में छात्रा के साथ गैंगरेप, बेटी को छोड़ शादी में गया था परिवार
इसे भी पढ़ें : कोर्ट में लंबित मामलों पर बोले कानून मंत्री, ‘जजों की नियुक्ति …’
इसे भी पढ़ें : गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो






