RANCHI : राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो, केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सीसीटीएनएस एंड आईसीजेएस विषय पर 16 एवं 17 दिसंबर को ऑनलाईन कांफ्रेस हुई। इसमें देश के राज्यों के उक्त विषयों के नोडल पदाधिकारियों व अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने लिया। इसका उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने किया। इसमें झारखंड पुलिस को आईसीजेएस पोर्टल के तहत पुलिस डोमेन के उत्कृष्ट क्रियान्यवन एवं उपयोग के लिए तेलंगाना के साथ संयुक्त रूप से देशभर में तृतीय स्थान पर रहने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने पुरस्कृत किया। पहला स्थान महाराष्ट्र एवं दूसरा मध्यप्रदेश को मिला।

झारखंड के 3 अधिकारियों को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र
व्यक्तिगत पुरस्कारों की श्रेणी में धनबाद जिला बल के अवर निरीक्षक अजय कुमार यादव, गढ़वा जिलाबल के आरक्षी नीरज कुमार पांडेय एवं रेल जमशेदपुर जिला बल के सुशील कुमार महतो को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कांफ्रेंस में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार द्वारा ट्रेनिंग मैनेजमेंट सिस्टम एप्लिकेशन का प्रजेंटेशन दिया गया। इसे कांफ्रेंस में उपस्थित देशभर के वरीय पुलिस अधिकारियों ने सराहा। इस मॉडल को दूसरे राज्यों में क्रियान्वित करने का परामर्श दिया गया। झारखंड से प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक चितरंजन मिश्रा, अवर निरीक्षक, रमेश भारती , अवर निरीक्षक, सुमित बारला, सहायक अवर निरीक्षक, प्रभात कुमार , सहायक अवर निरीक्षक, रवींद्र कुमार के साथ प्रेमरंजन, डाटा सेंटर ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया।
इसे भी पढ़ें : ‘Mirzapur’ में बेड सीन देकर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका,देखें…
इसे भी पढ़ें : भाभी ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी के किये इतने टुकड़े कि…
इसे भी पढ़ें : बाप रे… ना सुनते ही आशिक ने छात्रा का क्या कर दिया हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
इसे भी पढ़ें : Rupali संग Sara Ali Khan ने किया ‘ChakaChak’, वायरल हो रहा वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi की हालत खराब! स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस… देखें Video
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’
इसे भी पढ़ें : हुस्न की नुमाइश के लिए रीम शेख ने पहने ऐसे कपड़े…
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…
इसे भी पढ़ें : Delhi : न्यू झारखंड भवन का रेजिडेंट कमिश्नर ने किया निरीक्षण, दिये सख्त निर्देश…






