spot_img

भाभी ने देवर के साथ मिलकर प्रेमी के किये इतने टुकड़े कि…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बाराबंकी : पति के जेल जाते ही तन्‍हा महिला की एक युवक से दोस्‍ती हो गई। दोस्‍ती धीरे-धीरे प्‍यार में बदल गई। दोनों का मिलना-जुलना होने लगा। गांव में कानाफुसी भी शुरू हो गई। इसी बीच दोनों के संबंध के बारे में महिला के देवर को पता चल गया। देवर ने भाभी के प्रेमी को रास्‍ते से हटाने की ठानी। उसने सबसे पहले भाभी को अपने पाले में लिया। फिर देवर-भाभी ने मिलकर उसकी हत्‍या की योजना बनाई। तय योजना के मुताबिक भाभी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। जहां देवर-भाभी ने मिलकर उसे मार डाला। फिर उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर घाघरा नदी में फेंक दिया। मृतक का नाम लवकुश था। हत्‍या का यह सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब लवकुश की पत्‍नी ने पति के लापता होने का मामला दर्ज कराया। वह लगातार पुलिस से न्याय की गुहार लगाती रही। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति लवकुश का अवैध संबंध अमोली कला निवासी एक महिला के साथ था। जांच में जुटी पुलिस ने कडि़यों को जोड़ना शुरू किया। सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। देवर-भाभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 24 फरवरी को जब लवकुश महिला से मिलने घर आया तो उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मायके भेज दिया। फिर रामनगर से बांका ले जाकर लवकुश के 12 टुकड़े कर बोरियों में भरकर घाघरा नदी में फेंक दिया। रामनगर के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि भैरमपुर का लवकुश जायसवाल अमोली कला में ठेके के बगल में अंडे की दुकान चलाता था। इसी दौरान अमोली कला में एक महिला से लवकुश का अवैध संबंध हो गया।

इसे भी पढ़ें :कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt

इसे भी पढ़ें :जमीन के टुकड़े के लिए रिश्‍ते का खून, आरोपी भाई गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :Nora Fatehi की हालत खराब, स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस…देखें Video

इसे भी पढ़ें :250 को उतारा मौत के घाट, 2 धराये

इसे भी पढ़ें :हुस्न को दिखाने के लिए रीम शेख ने पार की सारी हदें…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

spot_img

Related articles:

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान शाम...