spot_img
spot_img

बिना पास के कुंभ मेले में नहीं मिलेगी एंट्री, यहां कराएं रजिस्ट्रेशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : उत्तराखंड के हरिद्वार में महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कोरोना काल को देखते हुए सरकार ने नई गाइड्लाइनस जारी की गई है। इस गाइड्लाइन के मुताबिक श्रद्धालुओं महाकुंभ के मेले में एंट्री लेने के लिए पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

हरिद्वार के डीएम सी. रविशंकर ने बताया कि कुंभ मेले में एंट्री के लिए श्रद्धालुओं को अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा। जिसके तहत RTPCR रिपोर्ट, मेडिकल सर्टिफिकेट और पहचान पत्र को संबंधित पोर्टल (वेबसाइट) पर अपलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद ही कुंभ मेला का पास जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुंभ ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के कोरोना वैक्सीनेशन के लिए 70 हजार टीके की डिमांड की गई है। कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों का वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : अब Driving Test के बिना ही मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें कैसे

रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार

कुंभ स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन के लिए haridwarkumbhmela2021.com पर जाना होगा। जहां RTPCR रिपोर्ट, मेडिकल प्रमाणपत्र और पहचान पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद ही ऑनलाइन पास जारी किए जाएंगे। बता दें कि कोरोना के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से जारी SOP के बाद मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के रजिस्‍ट्रेशन के लिए पोर्टल तैयार किया गया है।

श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी स्टैंडर्ट ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) में कहा गया है कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को 72 घंटे पहले की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके साथ ही कुंभ के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना जरूरी है। चेहरे पर मास्क पहनना, सैनिटाइजेशन सहित सभी प्रकार के कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा।

इसे भी पढ़ें : 22 राज्यों में IRCTC की Bus Service शुरू

4 शाही स्नान होंगे कुंभ मेले में

महाकुंभ में 4 शाही स्नान होंगे। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

पहला 11 मार्च (महाशिवरात्रि)।

दूसरा 12 अप्रैल (सोमवती अमावस्या)।

तीसरा 14 अप्रैल (बैसाखी कुंभ)।

चौथा शाही स्नान 27 अप्रैल (चैत्र पूर्णिमा)।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी छात्रों के मन से भगाएंगे परीक्षा का डर, जानिए कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...