spot_img

रूह कंपा देने वाली घटना, प्रेमिका की हत्‍या कर दीवार में चुनवाया !, फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पालघर : एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें लिव इन में रहने वाले एक शख्‍स ने अपने पार्टनर की हत्‍या कर उसे फ्लैट की दीवार में ही चुनवा दिया। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए। उन्‍हें विश्‍वास ही नहीं हो रहा था कि इस फ्लैट में इस शख्‍स ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया और किसी को पता तक नहीं चला। मामला महाराष्‍ट्र के पालघर के वृंदावन दर्शन कॉम्प्लेक्स की है।

इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे

आरोपी सूरज हरमलकर और मृतका अमिता मोहिते वृंदावन दर्शन कॉम्प्लेक्स के फ्लैट नंबर 101 में रहते थे। दोनों लिव इन पार्टनर थे। घटना के संबंध में आसपास के लोगों का कहना है कि काफी दिन से सिर्फ सूरज ही नजर आता था, अमिता का कुछ पता नहीं था।

जब पुलिस को इसकी शिकायत मिली तो पुलिस जांच के लिए सूरज के फ्लैट पर पहुंची। पुलिस के साथ एंबुलेंस, पुलिस के फोटोग्राफर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौजूद थे। इतना ही नहीं पुलिस अपने साथ मजूदरों को भी लेकर गई थी। पुलिस के साथ इतने लोगों को देखकर आसपास के लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। लेकिन जब पुलिस कुछ देर के बाद एक लाश के साथ बाहर आई तो काफी हद तक लोगों के समझ में मामला आ गया। यह लाश 32 वर्षीय अमिता की थी।

इसे भी पढ़ें : टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल

पुलिस ने बाथरूम की दीवार खोदकर अमिता का शव निकाला। यह लाश काफी दिनों पहले दीवार में चुनवा दी गई थी। जिस कारण लाश आधी सड़ चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूरज को हिरासत में लेकर पूरे मामले को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Homosexual जोड़े ने रचाई शादी, जानें कैसे मच गया बवाल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...