spot_img
spot_img
spot_img

22 राज्यों में IRCTC की Bus Service शुरू

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  •  50 हजार सरकारी और प्रइवेट बस ऑपरेटरों के साथ किया समझौता, मिलेगा डिस्‍काउंट

कोहराम लाइव डेस्क : रेलवे की रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने अब ट्रेन और फ्लाइट के बाद बस की भी सेवा शुरू कर दी है। 22 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा सरकारी और निजी बस सेवा का फायदा इसके जरिये मिल सकेगी। अब आप ऑनलाइन बसों को बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके साथ ही आपको डिस्काउंट भी मिलेगा।

29 जनवरी से शुरू हो चुकी है सेवा

IRCTC ने कहा कि बस की सेवा 29 जनवरी से शुरू कर दी गई है। रेल मंत्रालय, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के नेतृत्व में IRCTC धीरे-धीरे देश के पहले सरकारी “वन स्टॉप शॉप ट्रैवल पोर्टल” के रूप में मजबूती से आगे बढ़ रही है। कंपनी का कहना है कि अब एक ही प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को तीन प्रमुख यात्रा के लिए सुविधा है। इसमें ट्रेन, फ्लाइट और बस शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध का पति करता था विरोध, प्रेमियों के साथ मिलकर पत्‍नी ने कर दी…

मार्च से मोबाइल एप पर मिलेगा टिकट

IRCTC ने कहा है कि बस की सुविधा मोबाइल-ऐप पर मार्च के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी। इसके बाद मोबाइल के माध्यम से बस टिकट बुक किया जा सकेगा। इसने 22 राज्यों के अलावा तीन केंद्र शासित प्रदेशों को भी कवर किया है। इसमें रोडवेज यानी राज्यों की सरकारी बसों और निजी बस ऑपरेटर को शामिल किया गया है।

ग्राहकों को विशेष सुविधा का इंतजाम

उल्‍लेखनीय है कि अभी तक जितने भी इस तरह के ऑनलाइन सेवा देने वाले एप या एग्रीगेटर हैं, वे सभी तरह की सेवा देते हैं। इसमें बस, ट्रेन, होटल, फ्लाइट जैसी सभी सुविधाएं होती हैं। IRCTC ने भी इसी तरह की योजना बनाई है। अब वह तीनों प्रमुख यात्रा के साधन को अपने ऐप और ऑनलाइन में शामिल कर लिया है। ऑनलाइन बस बुकिंग की इस नई सुविधा में ग्राहकों को काफी सेवाएं मिलेंगी।

इसे भी पढ़ें : गुलाबों के शबाब पर फिदा हो मोहब्‍बत का इजहार

ग्राहक देख सकेंगे अपने पिक-अप, ड्रॉप पॉइंट और टाइमिंग

विभिन्न प्रकार की बसों का रास्ता, सुविधाओं, रिव्यू, रेटिंग और बस की फोटो के आधार पर आप बस को चुन सकते हैं। ग्राहक अपने पिक-अप और ड्रॉप पॉइंट और टाइमिंग को भी देख पाएंगे। बैंक और ई-वॉलेट डिस्काउंट भी इसमें शामिल रहेंगे। यानी आप चाहें तो उस समय जिस बैंक पर ऑफर या डिस्काउंट है, उसका उपयोग बसों की बुकिंग के लिए कर सकते हैं।

गांवों तक पहुंच बनाने की स्‍कीम

IRCTC ने कहा है कि ट्रेन और फ्लाइट के माध्‍यम से हम पहले से ही यात्रा की सुविधा दे रहे हैं। अब देश के दूर दराज वाले इलाकों, गांवों में भी हम बसों के माध्यम से अपनी पहुंच बना रहे हैं। इससे वहां के लोगों को एक क्लिक पर सेवा मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Valentine’s Week Days List 2021: 2 दिन बाद शुरू होगा प्यार का सप्ताह, जाने वैलेंटाइन्स कैलेंडर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...