spot_img

सेहत को Sound बनाता है Red Banana, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : फलों की दुनिया विविधताओं से भरपूर है। एक ही फल की अनेक प्रजातियां। फलों का राजा भले आम हो, पर केले की दुनिया को जानना और सेहत के लिए इसके महत्‍व को समझना भी जरूरी है। सामान्‍य रूप से हम इतना ही जानते हैं कि कच्‍चा फल हरा होता है और पकने के बाद उसका रंग बदल जाता है। यूं तो कच्‍चा केला पक जाने के बाद पीला हो जाता है, पर इसकी एक विशेष प्रजाति लाल भी है। बेशक केला दुनिया में सबसे अधिक खाएं जाने वाले फलों में एक है। सामान्‍य केला से लाल केला सेहत के लिए अधिक उपयोगी है। यह हमारे सेहत को साउंड यानी उत्‍तम बनाने में अच्‍छी भूमिका निभाता है। इसमें 11 खनिज, 6 विटामिन, अनेक फाइबर और बेटर क्‍वालिटी के कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। खाने से यह हमें भरपूर ऊर्जा देता है। तो आइए, आज लाल केले के गुणों से होते हैं रूबरू।

मिठास का क्‍या कहना

लाल केले को रेड डक्का नाम से भी जाना जाता है। इसमें सामान्य केले से अधिक पोषक तत्व होते हैं। इसका स्वाद पीले छिलके वाले केले से अधिक मीठा और रसबेरी जैसी मिठास होती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरा यह केला दक्षिण पूर्व एशिया से केले के एक उपसमूह में आता है। ये पीले केले की तुलना में छोटे होते हैं।

बढ़ाता है रेड ब्लड सेल

लाल केला एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन से भरपूर होता है। यह रक्त की गुणवत्ता और हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करता है। यह प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। लाल केले में विटामिन बी -6 होता है, जो प्रोटीन के टूटने और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : अनानास करें सेवन, Bones को बनाएं मजबूत

वेट कम करने में मददगार 

लाल केले में बहुत सारा फाइबर होता है, जो अधिक समय तक भरा हुआ रखता है। एक पूरे लाल केले में केवल 90 से 100 कैलोरी और अच्छे कार्बोहाइड्रेट होते हैं। ये जल्दी भूख नहीं लगने देते और भूख के प्रति अधिक ललक को कम करते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

पोटैशियम की भरपूर मात्रा

लाल केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इससे किडनी स्टोन को बनने से रोकने में मदद मिलती है। कैल्शियम को शरीर में रोकने में मदद करता है। इससे हड्डियां मजबूत ही नहीं होतीं, बल्कि उनकी अच्छी ग्रोथ भी होती हैं।

हृदय रोग के खतरों को करता है कम

रोजाना लाल केले खाने से आपके ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम मौजूद होता है। इससे हृदय रोग के खतरों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें : जल्‍द सफेद हो रहे बालों से पाना है निजात, तो लें Vitamin B

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।