कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ के रिलीज होने के बारे में भी ऐलान किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के फिल्म रिलीज की जानकारी दी है। यह फिल्म इस साल ईद पर रिलीज की जाएगी।
फोटो भी की है शेयर
जॉन अब्राहम ने पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वे हाथ में भारत का झंडा लहराते दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूछें हैं और सिर पर पगड़ी लगी हुई है। जॉन अब्राहम ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘तन मन धन से बढ़कर जन गण मन… सत्यमेव जयते (Satyamev Jayate 2) की पूरी टीम आप सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देती है। हम आप लोगों से ईद 2021 के मौके पर मिलेंगे।’
इसे भी पढ़ें : CM ने दुमका में फहराया तिरंगा, कहा- परिभाषित होगी नई स्थानीयता नीति
पहले पार्ट की ऐसे थी स्टोरी
उल्लेखनीय है कि पिछली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ दर्शकों ने खूब पसंद की थी। अब प्रशंसक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहली फिल्म भ्रष्टाचार से निपटती है, लेकिन इसके सीक्वल में हीरो पुलिस से लेकर राजनेताओं, उद्योगपतियों और आम आदमी तक सभी जगह मौजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता नजर आएगा। निर्देशक मिलाप ने फिल्म की कहानी में कई प्रकार के बदलाव किए हैं और शूटिंग लोकेशन को मुंबई से बदलकर लखनऊ किया है।
लखनऊ के आसपास घूमती है स्टोरी
निर्देशक मिलाप जावेरी का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट को लखनऊ के इर्द-गिर्द गढ़ा गया है। हमें फिल्म का कैनवास बड़ा करने का मौका मिला है। लखनऊ शहर फिल्म को दृश्यों के नजरिये से भी भव्य बनाने का मौका देता है। इस फिल्म के एक्शन दृश्य पहली फिल्म के मुकाबले दस गुना ज्यादा बेहतर होंगे। फिल्म में जॉन ऐसे एक्शन दृश्य करते नजर आएंगे, जो उन्होंने कभी सिल्वर स्क्रीन पर नहीं किए हैं। दिव्या भी अपने जानदार दृश्यों, नाटकीय कौशल और खूबसूरती से दर्शकों को लुभाने जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें : Governor ने राजधानी में किया झंडोत्तोलन, समारोह में नहीं थे बच्चे-बुजुर्ग












