spot_img
spot_img
spot_img

न्यूजीलैंड ने 11 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता पहला मैच

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने पहले मुकाबले में ही शानदार शुरुआत की। पिछले सीजन की उपविजेता कीवी टीम ने सुपर-12 के पहले मैच में मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से करारी मात दी। न्यूज़ीलैंड ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवन कॉनवे (92 नाबाद) और फिन ऐलेन (42) की मदद से ऑस्ट्रेलिया के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा। इसके बाद कीवी टीम ने टिम साउदी (6/3) और मिशेल सैंटनर (31/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया।

 आस्‍ट्रेलिया में 11 साल में पहली जीत

न्यूजीलैंड की 2011 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में किसी भी फॉर्मेट में यह पहली जीत है। न्यूज़ीलैंड ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 20 मैचों में केवल पांच बार जीत हासिल की है। केन विलियमसन एकलौते कीवी कप्तान हैं, जिन्होंने दो बार ऐसा किया है।

दबाव में रहा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए दबाव में महज 111 रन पर धराशायी हो गया। केवल दो कंगारू बल्लेबाजों ने 20 रन के आंकड़े को छुआ, जिनमें ग्लेन मैक्सवेल ने सर्वाधिक 28(20) रन बनाये जबकि पैट कमिंस ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया का अपने घर में T20I में यह अब तक का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को कोलंबो में 2012 में 90 रन से हराया था।

इसे भी पढ़ें :  नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर

इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : इंडिगो ने की 8 नई फ्लाइट्स की घोषणा, जानिए रूट और फेयर

इसे भी पढ़ें : Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें : गढ़वा पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...