गेंदबाज शेन वॉर्न की मौत की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखीं ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : स्पिन के जादूगर माने जाने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न की मौत मामले की जांच में एक नई चीज सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी मौत नेचुरल है और किसी तरह की कोई संदिग्‍घता नहीं है। मगर थाईलैंड के जिस रिजॉर्ट में शेन वार्न ठहरे थे, वहां का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में रिजॉर्ट में 4 महिलाएं दिख रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शेन वॉर्न और उनके दोस्तों को मसाज के लिए यह महिलाएं पहुंची थी। मगर तब तक शेन वॉर्न की मौत की खबर सामने आई गई थी। जांच में जुटी थाईलैंड पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज मिली है उसमें दिखाया गया है कि 4 महिलाएं वहां से निकल रही है। यह सब कुछ वॉर्न की डेड बॉडी मिलने से कुछ मिनट पहले ही हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन्हीं 4 महिलाओं में से एक महिला की 5 बजे बुकिंग थी। जिसमें उन्हें फुट मसाज, मसाज और नेल ट्रीटमेंट के लिए बुलाया गया था। महिला की मानें तो जब वह शेन के कमरे के पास पहुंची तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने अपने बॉस को फोन कर बताया कि वॉर्न अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इसके बाद जब उनके दोस्‍तों ने कमरे का दरवाजा खोला तो वॉर्न अचेत मिले। शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च को थाईलैंड के सामुजान विला में हुआ था।

इसे भी पढ़ें : Breaking : गाड़ी जाम में क्या फंसी, हो गया बड़का कांड… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चतरा में पथराव, लाठीचार्ज के बाद कई वाहन फूंके, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : प्‍यार पर पहरा : पापा और चाचा ने रेत डाला जवान बेटी का गला, देखें…

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : लड़की से होती थी खूब बातें, कुएं में मिली डेड बॉडी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्‍ती, पहुंच गई पोस्‍टमार्टम हाउस…

इसे भी पढ़ें : ये 31 देश रूस के जानी दुश्मन, पुतिन ने जारी की लिस्ट, देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के मैदान से भारत की जर्सी तक पहुंचे निखिल बारला…

Ranchi : कभी स्कूल के मैदान में फुटबॉल को...

हेमंत कैबिनेट के 39 बड़े फैसले… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज...

रहस्यमयी आग से दहशत, घर छोड़ खुले आसमान के नीचे परिवार…

Koderma : कोडरमा के जयनगर प्रखंड का नईटांड गांव...

बिहार में 27 बड़े फैसले…

Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता...

गांव की चौपाल पर जली जागरूकता की मशाल…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड से करीब...