Ranchi : राजधानी रांची के विज्ञान केंद्र में आज एक नया सूरज उगा, जब CM हेमंत सोरेन ने डिजिटल शिक्षा और नवाचार के इस महायज्ञ में नई आहुतियां डालीं। झारखंड मंत्रालय के सभागार में आयोजित इस भव्य समारोह में उन्होंने छात्रोपयोगी 6 वेब पोर्टल्स का अनावरण किया और नव प्रवर्तन केंद्र (इनोवेशन हब) का शुभारंभ किया। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि “शिक्षा और नवाचार के बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। ये पोर्टल्स युवाओं को नई दिशा देंगे और झारखंड अनुसंधान तथा नवाचार नीति-2025 के सपने को साकार करने की ओर बड़ा कदम है।” छात्रों के लिये डिजाइन किये गये ये वेब पोर्टल्स डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड को नये आयाम देंगे। इनका उद्देश्य डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना और छात्रों को आधुनिक तकनीकी सुविधायें उपलब्ध कराना है। यह इनोवेशन हब झारखंड के वैज्ञानिक मस्तिष्कों के लिये एक नया प्रयोगशाला होगा, जहां युवा अपनी कल्पनाओं को वास्तविकता में बदल सकेंगे। मौके पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार, सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के CEO संजय कुमार राकेश सहित सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :बेरहम ने बेरहमी से मा’र डाला बच्चे को, किसी करीबी का हाथ!
इसे भी पढ़ें :ऊर्जा निगम में ऊंचे पदों का खेल, CBI जांच हो : अजय राय





