कोहराम लाइव डेस्क : पेट्रोल-डीजल की बढ़तीं कीमतों की वजह से लोग आजकल सीएनजी गाड़ियों को अधिक पसंद कर रहे हैं। इन कारों की डिमांड को देखते हुए Ford (फोर्ड) कंपनी भारत में सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार Aspire (एस्पायर) के सीएनजी वेरिएंट को मार्च के आखिर तक लांच करने के बारे में सोच रही है। एस्पायर सेडान को सीएनजी निरीक्षण किट के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कंपनी इसे दो वेरिएंट्स में लाएगी।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
क्रोमेड फिनिश वाली ग्रिल और स्वेप्ट-बैक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स
Titanium (टाइटेनियम) और Titanium Plus (टाइटेनियम प्लस) में पेश की जाएगी। इसमें स्पोपिंग रूफ, मस्कुलर बोनट, क्रोमेड फिनिश वाली ग्रिल और स्वेप्ट-बैक ऑटोमैटिक हेडलाइट्स मिलेंगे। इसमें ब्लैक-आउट बी-पिलर्स, ओआरवीएम और 15-इंच मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स होगा। कार के डायमेंशन की बात करें तो इसमें 2,490 mm का व्हीलबेस और 174 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें : भगोड़े नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, भारत प्रत्यर्पण को दी मंजूरी
5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स
कार में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर, 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। यह ड्रैगन सीरीज पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन कितना पावर जेनरेट करेगा इसका खुलासा नहीं हुआ है। इस इंजन का बीएस-4 सीएनजी पावरट्रेन 95 hp का पावर और 119 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
इसे भी पढ़ें : पीएनबी पहली अप्रैल से बदलेगा चेकबुक संबंधी नियम, जानें क्यों
पुश-बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप और पावर स्टीयरिंग व्हील
यह एक 5-सीटर कार है। इसमें पावर विंडो, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो-डिमिंग IRVM, पुश-बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप और पावर स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही एक 6.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो FordPass कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। मौजूदा मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये से लेकर 8.69 लाख रुपये तक है।






