कोहराम लाइव डेस्क : आजकल टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। गुरुवार को जयपुर में मुंबई के लिए खेलते हुए पुडुचेरी के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ दिया। उसने 152 गेंदों पर 227 रनों की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 31चौके और 5 छक्के शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
लिस्ट ए मैचों में भारतीय कप्तान का सबसे बड़ा स्कोर
लिस्ट-ए मैचों में भारतीय कप्तान का यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की कप्तानी पारी खेली थी। पृथ्वी ने उस रकिॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड केरल के संजू सैमसन के नाम था। 2019 में गोवा के खिलाफ मैच में सैमसन ने 212 रन बनाए थे।
इसे भी पढ़ें : देखिए कैसे मंगेतर के कहने पर लगा ली फांसी…
मुंबई ने 50 ओवरों में बनाए 457 रन
21 साल के पृथ्वी के इस रिकॉर्ड पारी की बदौलत मुंबई ने निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट पर 457 रन बनाए। लिस्ट ए मैचों में किसी भारतीय टीम का यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इंडिया-ए ने 2018 में लिसेस्टर के खिलाफ 458/4 का स्कोर बनाया था, जो एक भारतीय रिकॉर्ड है।








