spot_img

भगोड़े नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, भारत प्रत्‍यर्पण को दी मंजूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लंदन : भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने नीरव मोदी की याचिका को ठुकरा दिया। कोर्ट ने उसके भारत प्रत्यर्पित किए जाने को अपनी मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कहा कि भारत की न्यायपालिका निष्पक्ष है। बता दें कि नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है।

इसे भी पढ़ें : BCCL के मुनाडीह प्रोजेक्ट में हुआ साइड फॉल, दो मजदूर दबे, मौत

वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट के जज सैमुअल गोजी ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से स्पष्ट है कि नीरव मोदी को भारत में कई सवालों के जवाब देने हैं। भारत में जाने पर उसे दोषी करार दिए जाने की पूरी संभावना है। जज ने यह भी कहा कि नीरव मोदी की ओर से दिए कई बयान आपस में मेल नहीं खाते हैं। पहली नजर में सबूत नीरव के खिलाफ जाते हैं। लंदन कोर्ट ने प्रत्यर्पण का आदेश देते हुए नीरव को फैसले के खिलाफ अपील करने की इजाजत दे दी है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : खूंटी महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को ACB ने दबोचा, 15 हजार ले रही थी घूस

अब भी नीरव के पास कई विकल्प

लंदन कोर्ट के फैसले के बाद उसे भारत लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि उसके पास अब भी कई विकल्‍प है। कोर्ट के फैसले के खिलाफ नीरव हाइकोर्ट में अपील कर सकता है। हाईकोर्ट से भी अगर झटका लगता है तो वह मानवाधिकार कोर्ट जा सकता है। इसके लिए उसके पास 28 दिनों का वक्‍त है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों में मुठभेड़, एरिया कमांडर महेश भुइयां ढेर

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

Ramgarh : रामगढ़ के पतरातू डैम में  प्रशासन ने...

अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…

Ranchi : रांची के अनगड़ा प्रखंड में ‘नल जल योजना’...

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...