spot_img

पड़ोसी ने ही किया 9 साल के बच्‍चे को अगवा, ऐसे खुला राज, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : रहस्‍यमय ढंग से घर से लापता 9 साल के बच्‍चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्‍चे के गायब होने के बाद मां-बाप को एक व्‍हाट्सअप नंबर से फिरौती के लिए कॉल आया। डरे-सहमे बच्‍चे के माता-पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जांच में जुटी पुलिस ने 6 दिन बाद बच्‍चे को उसके पड़ोसी के घर के पास से ही सकुशल बरामद कर लिया। कांड में बच्‍चे के पड़ोसी मां-बेटे समेत एक बीसीसीएलकर्मी को गिरफ्तार किया है। अपहरण की यह घटना धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र के स्‍टाफ कॉलोनी की है।

धनबाद के रूरल एसपी रिष्‍मा रमेशन ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि बच्चे के माता-पिता से पड़ोसियों का विवाद चल रहा था। यह परिवार कुछ दिन पहले ही उस मोहल्ले में घर बनाकर बसने आया था। रास्ता और पानी को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच विवाद चल रहा था। इसी को लेकर हुस्ना बानो और उसके बेटे मोहम्मद दानिश ने BCCL कर्मी मनसाफ़ मियां के सहयोग से 23 मई को बच्‍चे का अपहरण कर लिया। बच्‍चे को कोल्‍ड ड्रिंक पिलाने के बहाने मो. दानिश ले गया। फिर उसे एक स्विफ्ट डिजायर कार में बैठाकर अलग-अलग ठिकानों पर रखा। एसपी ने बताया कि मो. दानिश ने परिजनों से फ़िरौती के लिए अपने महाराष्ट्र के एक दोस्त के नम्बर से वाट्सएप्प क्रियेट किया। उसी वॉट्सएप्प नंबर से फोन कर परिजनों से 80 हजार रुपये की फ़िरौती मांगी गई। पुलिस ने इस नंबर को ट्रेस करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस मदद ली। जिसके बाद बच्‍चे को हुस्‍ना बानो के घर के पास से ही बरामद कर लिया गया। मामले में अपहरणकर्ता हुस्ना बानो और मो. दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कांड में साथ देने वाले एक बीसीसीसएल कर्मी मनसाफ़ मियां को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कुछ लोगों और लोागों की संलिप्‍तता सामने आई है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका

इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…

इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला

इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…

इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्‍पेंड

इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...