spot_img

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का हुआ धमाकेदार आगाज… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  देश विदेश के कलाकारों, धर्म गुरुओं, स्पोर्ट्स और बिजनेस जगत से जुड़ी हस्तियों के साथ देश की जानी मानी हस्तियों की मौजूदगी में शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का आगाज़ हो गया। मेजबान बनी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी।

 

 

लॉन्च पर नीता अंबानी ने कहा 

“कल्चरल सेंटर को मिल रहे सपोर्ट से मैं अभिभूत हूं। यह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कल्चरल सेंटर्स में से एक है। यहां सभी कलाओं और कलाकारों का स्वागत है। यहां छोटे शहरों और दूर दराज के युवाओं को भी अपनी कला दिखाने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है की दुनिया के बेहतरीन शो यहां आएंगे।“

मुकेश अंबानी ने कहा कि 

मुंबई के साथ देश के लिए भी यह कला का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। यहा बड़े शो हो सकेंगे। मुझे उम्मीद है कि भारतीय अपनी पूरी कलात्मकता के साथ ओरिजनल शो को प्रोड्यूस कर सकेंगे।

कल्चरल सेंटर ने मेहमानों की आवभगत में पलक पावंड़े बिछा दिए। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अपनी चिरपरिचित मुस्कान के साथ हाजिर थे। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, लॉन टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा और एथलीट दीपा मलिक ने भी सेंटर पहुंच कर कलाकारों का होंसला बढ़ाया।

सुपरस्टार रजनीकांत, आमिर खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंक चोपड़ा, वरूण धवन, सोनम कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख़्तर, शबाना आजमी, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, विद्या बालन, आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, श्रद्धा कपूर, श्रेया घोषाल, राजू हिरानी, तुषार कपूर जैसे बॉलीवुड सितारों से पूरी शाम सज़ गई। कैलाश खेर और मामे खान भी अपनी सुरीली आवाज के साथ मौजूद थे।

एमा चेम्बर्लेन, जीजी हदीद जैसी अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मॉडल्स ने समा बांध दिया। देवेंद्र फडणवीस, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, स्मृति ईरानी जैसे राजनेता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, स्वामी नारायण संप्रदाय के राधानाथ स्वामी, रमेश भाई ओझा, स्वामी गौर गोपल दास जैसे अध्यात्मिक गुरुओं की आलौकिक उपस्थिती भी दर्शकों को खूब भाई।

इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा ऐलान, कल से बदल जाएंगे ये नियम

इसे भी पढ़ें :रांची में तेज बारिश शुरू, यहां ठनके का अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर होगा G-20 शिखर सम्मेलन, जानें कब…

इसे भी पढ़ें :अस्पताल से भागा लिट्टी वाला, फिर जो हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :बिहार के 26 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :जानें राजधानी में वीकेंड पर क्या है बारिश का अपडेट

इसे भी पढ़ें :सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, देखें…

इसे भी पढ़ें :दो दिन ऐसे ही बरसेंगे बदरा, ऑरेंज अलर्ट जारी…देखें कहां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...