spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दो दिन ऐसे ही बरसेंगे बदरा, ऑरेंज अलर्ट जारी…देखें कहां

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में एक बार फिर गरज के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में  29 मार्च की शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के बीच बादलों की गर्जना के साथ बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। इस कारण दिन में ही अंधेरा हो गया और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस तेज बारिश ने दो घंटे में ही अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की गिरावट कर दी। दिल्ली में औसतन 5.8 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश लोदी रोड में 7.6 मिमी दर्ज की गई। पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ। इसके कारण शुक्रवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ हवा चलने की संभावना है। इस कारण से तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तीन अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और पांच अप्रैल आते-आते तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अनुसार अभी शुक्रवार और शनिवार को भी बदरा बरसेंगे।

दिल्ली से सटे नोएडा का मौसम भी अगले कुछ दिन तक सुहाना बना रहेगा। 31 मार्च को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 1 अप्रैल को भी आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने एवं हल्की बारिश होने की संभावना है। गाजियाबाद में अगले 3 तीन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

दिल्ली की सीमा से लगे गुरुग्राम के मौसम में भी नर्मी बनी हुई है। 1 अप्रैल तक यहां ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इन दिनों अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: