Kohramlive desk : बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग के तरफ से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। इस दौरान अनेक स्थानों पर में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वही 1 अप्रैल को पूरे बिहार में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश से फसल बचाने और ठनका से बचाव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क करते हुए कहा है कि, कटे हुए फसल को पानी से बचाने और सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने, खुले में रखे अनाज को त्रिपाल ढकने की व्यवस्था करने के साथ ही पशुधन तथा खुद बाहर निकलने से बचें।
मौसम विभाग ने 31 मार्च को राज्य के 26 जिलों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है, जिसमें राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, सिवान, मधुबनी, दरभंगा, सारण, वैशाली, गोपालगंज, समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, कैमूर, गया, शिवहर, रोहतास और बक्सर शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें :जानें राजधानी में वीकेंड पर क्या है बारिश का अपडेट
इसे भी पढ़ें :गजब की उमंग, तरंग और उत्साह दिखा गया रामनवमी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :आज जारी होंगे UKPSC फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के Admit Card
इसे भी पढ़ें : गंगा नदी में डूबे 5 जिगरी दोस्त…देखें
इसे भी पढ़ें : सेना के दो हेलीकॉप्टर टकराए, देखें…












