spot_img
spot_img
spot_img

जानें राजधानी में वीकेंड पर क्या है बारिश का अपडेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में एक बार फिर गरज के साथ बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में  29 मार्च की शाम को दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के बीच बादलों की गर्जन के साथ बारिश हुई। उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार शाम को मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। इस कारण दिन में ही अंधेरा हो गया और आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। इस तेज बारिश ने दो घंटे में ही अधिकतम तापमान में 13 डिग्री की गिरावट कर दी। दिल्ली में औसतन 5.8 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश लोदी रोड में 7.6 मिमी दर्ज की गई। पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में ओले भी पड़े। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ। इसके कारण शुक्रवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान है।

विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ हवा चलने की संभावना है। इस कारण से तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तीन अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और पांच अप्रैल आते-आते तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अनुसार अभी शुक्रवार और शनिवार को भी बदरा बरसेंगे।लेकिन सोमवार को एकबार फिर हल्की बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते भी दिल्ली का मौसम सुहाना रहेगा।

 

दिल्ली से सटे नोएडा का मौसम भी अगले कुछ दिन तक सुहाना बना रहेगा। 31 मार्च को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। 1 अप्रैल को भी आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ धूल भरी आंधी चलने एवं हल्की बारिश होने की संभावना है। गाजियाबाद में अगले 3 तीन ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

दिल्ली की सीमा से लगे गुरुग्राम के मौसम में भी नर्मी बनी हुई है। 1 अप्रैल तक यहां ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इन दिनों अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...