spot_img

कल होगी NEET की परीक्षा, डेढ़ लाख मेडिकल सीटों के लिए 18 लाख उम्मीदवार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट यानी NEET-यूजी (NEET UG 2022) 17 जुलाई को दोपहर दो से शाम 5:20 बजे के बीच होगी। परीक्षा पेन एंड पेपर मोड पर होगी। यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीवायएमएस, बीयूएमएस, बीवीएससी एवं चयनित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के पाठ्यक्रमों की करीब एक लाख 40 हजार सीटों के लिए होगी। इन सीटों के लिए करीब 18 लाख दावेदार मैदान में हैं।

इन पर रहेगा प्रतिबंध

नीट एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा के अनुसार, परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस ले जाना वर्जित है। एडमिट कार्ड, पोस्टकार्ड साइज फोटो हेतु निर्धारित परफोर्मा तथा ओरिजनल आईडी कार्ड के अलावा कोई कागज नहीं ले जाया जा सकता। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश 11 बजे से शुरू हो जाएगा और 1.30 बजे तक चलेगा। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर अंकित कर अलग-अलग रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है, इसी के अनुसार परीक्षा केंद्र पहुंचे, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रहे और परीक्षा केंद्र पर भीड़ नहीं हो।

 परीक्षा के दौरान क्या करना है क्या नहीं?

  1. ओएमआर शीट पर मुख्यतया अपना रोल नंबर, पेपर कोड, क्वेश्चन पेपर बुकलेट नंबर तथा व्यक्तिगत विवरण को सबसे ज्यादा ध्यानपूर्वक भरें।
  2. ओवल भरते समय पेन की इंक दूसरे ओवल को ओवरलेप न करें और न ही फैला कर ओएमआर को गंदा करे।
  3. ओवल पर कटिंग व ओवर राइटिंग, इरेजिंग भी नहीं करें।
  4. किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर एग्जामिनर को तुरंत सूचना दें।
  5. अपनी तरफ से किसी के अन्य विद्यार्थी के साथ डिस्कशन नहीं करें।
  6. परीक्षा खत्म होने के बाद भी अलग-अलग बाहर आएं तथा आपस में एकत्रित होकर चर्चा न करें।
  7. NEET UG 2022: परीक्षा केंद्र पर रखें ये सावधानियां
  8. कोरोना से बचाव और सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन करते रहें।
  9. परीक्षा केंद्र में टच फ्री सैनेटाइजर मशीन पर अपने हाथ सैनेटाइज करने होंगे।
  10. नया मास्क सेंटर पर दिया जाएगा। हालांकि, परीक्षार्थी सेंटर पर स्वयं के मास्क के साथ ही परीक्षा केंद्र में दाखिल हों।
  11. इसके अलावा परीक्षार्थी स्वयं के साथ 50 एमएल सैनेटाइजर तथा पीने के पानी की पारदर्शी बोतल अपने साथ ले जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जंगल का ईनामी “शेर” ससुराल आते ही कांप गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़

इसे भी पढ़ें :बोकारो में भयावह हादसा, पुलिस अलर्ट मोड में, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :DOG लवर्स के मन में आई शंका, खतरनाक है शौक, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :देर रात खुला रहता है बार, हनक ऐसा कि किसी की सुनते नहीं….

इसे भी पढ़ें :World Snake Day: जानिए सांपों से जुड़े कई दावों का सच

इसे भी पढ़ें :ब्लैक हॉक मिलिट्री हेलीकॉप्‍टर क्रैश, 14 लोगों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...