spot_img

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का है, तो यह मौका आपके लिये बेहद खास है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती युवाओं के लिए शानदार करियर का अवसर मानी जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। SBI पीओ भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन बीते 18 जून से शुरू हो चुका है। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिये समय रहते आवेदन पूरा कर लें। SBI पीओ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 तक का वेतन मिलेगा। वहीं, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), सिटी कम्पेनसेटरी अलाउंस (CCA), भविष्य निधि (PF) एवं अन्य बैंकिंग सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।

कुल 1500 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पद भरे जायेंगे। 1446 नियमित (Regular) पद एवं 54 बैकलॉग (Backlog) पद। आवेदन करने के लिये उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है। अंतिम वर्ष के वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी डिग्री निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी हो जायेगी।

इतनी देनी होगी आवेदन फीस

  • सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग : ₹750
  • एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थी : कोई शुल्क नहीं

फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

ऑनलाइन आवेदन के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें—

  • SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जायें।
  • Careers/Recruitment सेक्शन में जाकर SBI PO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके अपना पंजीकरण करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

इस रोज होगी परीक्षा

भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) अगस्त 2026 एवं मुख्य परीक्षा (Mains) सितंबर 2026 में होगी।हालांकि, परीक्षा की अंतिम तिथि SBI द्वारा आधिकारिक रूप से जारी की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : ‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

इसे भी पढ़ें : रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

इसे भी पढ़ें : एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

इसे भी पढ़ें : ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...