Kohramlive : राष्ट्रीय खेल पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जायेगा। वहीं, मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया जायेगा। यह सभी अवॉर्ड इन खिलाड़ियों को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिये जायेंगे। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार नये साल में 9 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में एक बड़ा प्रोग्राम में दिया जायेगा। यह घोषणा खेल मंत्रालय ने की है। यह सभी अवॉर्ड राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किये जायेंगे। मंत्रालय ने सभी अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं की लिस्ट भी जारी कर दी है।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार
खेल रत्न अवॉर्ड
चिराग शेट्टी – बैडमिंटन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – बैडमिंटन
अर्जुन अवॉर्ड
श्रीशंकर – एथलेटिक्स
पारुल चौधरी – एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीन – बॉक्सर
ओजस प्रवीण देवताले – तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी – तीरंदाजी
मोहम्मद शमी – क्रिकेट
रोशीबिना देवी – वुशु
शीतल देवी – पैरा आर्चरी
आर वैशाली – शतरंज
अनुश अग्रवाल – घुड़सवारी
दिव्यकृति सिंह – घुड़सवारी ड्रेसेज
कृष्ण बहादुर पाठक – हॉकी
सुशीला चानु – हॉकी
पवन कुमार – कबड्डी
रितु नेगी – कबड्डी
नसरीन – खो-खो
पिंकी – लॉन बॉल्स
दीक्षा डागर – गोल्फ
ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर – शूटिंग
ईशा सिंह – शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह – स्क्वैश
अयहिका मुखर्जी – टेबल टेनिस
अजय कुमार – ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव – पैरा कैनोइंग
सुनील कुमार – रेसलिंग
अंतिम – रेसलिंग
इसे भी पढ़ें : DC का आदेश, इन पर होगी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई…
इसे भी पढ़ें : रांची में यह रोड रहेगा जाम, जान ले ट्रैफिक रूट…
इसे भी पढ़ें : रांची में 9 दिनों के लिए धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें : पहले फोन से निकला धुआं, फिर उड़े चिथड़े… देखें
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें














