Ranchi : राजधानी रांची में डिप्लोमा- इन-फार्मेसी Annual Theory Examination-2023(I) आज यानी 20 दिसंबर से 29 दिसंबर(दिनांक 25.12.2023 को छोड़कर) तक आयोजित किया गया है। इसे लेकर 9 दिनों तक परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई। उपरोक्त जगह पर यह आदेश सुबह 6 से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह परीक्षा डिप्लोमा-इन-फार्मेसी परीक्षा समिति, झारखण्ड ने आयोजित की है। परीक्षा केंद्र रांची के नामकुम के वाई०बी०एन० यूनिवर्सिटी, राजाउलातु में होगा। प्रथम पाली में सुबह 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक व द्वितीय पाली में दोपहर 01ः00 बजे शाम 04ः00 बजे परीक्षा ली जायेगी।
परीक्षा केन्द्र पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, राँची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। आशंका है कि परीक्षा में संलग्न छात्र एवं उनके अभिभावक परीक्षा केन्द्र पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं।
1. पाँच या पाँच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शव यात्रा को छोड़कर)।
2. किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना ।
3. किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर, पिस्टल, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
4. किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे-लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना। (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)
5. किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
इसे भी पढ़ें : AK-47 से थानेदार पर दा*गी थी गो*लियां, क्या बोल गये IG लकड़ा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चीन में भूकंप से तबाही, कईयो की गई जान… देखें
इसे भी पढ़ें : कारोबारी जय सिंघानिया के ठिकानों पर IT की रेड
इसे भी पढ़ें : सबसे ठंडा गढ़वा, मौसम वैज्ञानिक से जानें अपने जिले का हाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी यह कंपनी… जानें
इसे भी पढ़ें : जहां-तहां से टपा देते थे बाइक, रांची पुलिस ने क्या किया हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों






