spot_img

बंद घर में मिली ट्रेन ड्राइवर की पत्‍नी की नग्न लाश, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Aurangabad (Ravi Prakash) : ट्रेन ड्राइवर की पत्‍नी रिंकी की लाश उसके ही कमरे में मिली। उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। रिंकी के गर्दन पर काला निशाना था। घर में लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गोतिया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। रिंकी की लाश देख लोगों का गुस्‍सा उबाल पर आ गया। पुलिस को शव उठाने भी नहीं दिया जा रहा था। लोग वरीय अधिकारी को बुलाने पर अड़े थे। दाउदनगर के एसडीपीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर लोगों के गुस्‍से को शांत कराया। जल्‍द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही। लोमहर्षक यह वारदात बिहार के औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के भरुब गांव में हुई।

गांव में ही रहनेवाले महिला के गोतिया के लोगों ने बताया कि वह घर में अकेली रहती थी। पति बृजेश कुमार पश्चिम बंगाल के अंडाल स्टेशन में कार्यरत हैं। वे ट्रेन ड्राइवर हैं। मंगलवार की सुबह महिला के घर सोनार धीरज कुमार सोनी ज्‍वेलरी लेकर पहुंचा। दरवाजा खटखटाया, आवाज भी लगाई, मगर अंदर से कोई रिप्‍लाई नहीं आया। आसपास के लोगों को जानकारी दी। गोतिया और गांव के लोग पहुंचे। आवाज लगाई, जब दरवाजा नहीं खुला तो छत के रास्ते लोग अंदर घुसे। जो कुछ देखा दंग रह गये। नग्‍न अवस्‍था में रिंकी की लाश पड़ी थी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की छानबीन में जुट गई है। ओबरा थानेदार पंकज कुमार सैनी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी।

इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्‍लाने लगती है लड़कियां, देखें क्‍यों…(VIDEO)

इसे भी पढ़ें : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)

इसे भी पढ़ें : रांची के मोस्‍ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्‍सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...