spot_img
spot_img
spot_img

रहस्यम ढंग से गायब जवान लड़का मिला यहां, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Ormanjhi) : बीते तीन दिनों से रहस्यम ढंग से गायब जवान लड़के प्रीतम महतो की लाश बुधवार को गेतम सूद डैम में मिली। यह डैम राजधानी रांची के सिकिदिरी थाना क्षेत्र में है। प्रीतम टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के चतरा गांव का रहनेवाला था। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। सिकिदिरी के थानेदार भगवान सोय ने बताया कि बुधवार को कुछ चरवाहों की नजर डैम में तैरती लाश पर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय कुछ लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पानी में रहने के कारण पूरा बदन फूल गया था। बदन पर किसी तरह के जख्मों के निशान साफ तौर पर नहीं दिखाई दे रहे थे। इस कारण अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही तय हो पायेगा कि यह मामला हादसा है या सुसाइड या कुछ और।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रीतम महतो बीते सोमवार को घर से निकला था। उसने घर में कहा था कि वह अपने कुछ दोस्तों से मिलने जा रहा है। इसके बाद घर नहीं लौटा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो घरवाले बहुत परेशान हो गये। प्रीतम को हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कुछ पता नहीं चला। गांव के लोग भी अपने स्तर से प्रीतम को खोज रहे थे। प्रीतम के गायब हो जाने की खबर पुलिस को नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़ें : घूसखोर जेई निजामुद्दीन अंसारी का क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV

इसे भी पढ़ें : मुकेश अंबानी ने किया रिजाइन, आकाश बने रिलायंस जियो के नए चेयरमैन

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट्स से भरी रांची की बस सिक्किम में पलटी, देखें…

इसे भी पढ़ें : समुद्र में ONGC के Helicopter की Emergency Landing

इसे भी पढ़ें : अचानक बेतहाशा भागने लगे स्कूली बच्चे, मचाया शोर, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : डिब्बा बंद दही और पनीर होगा महंगा, जाने क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...