“सब ठीक हो जायेगा” मां के इस बोल ने बना दिया मुझे काबिल : IPS लांडे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : “सब ठीक हो जायेगा”, मां के यह बोल मुझे ऊर्जा और ताकत दे गयी। मां की कठिन तपस्या का ही नतीजा है कि आज मेरे कंधे पर शेर है। मैंने अपनी मां की बात मानी और आज लोगों की सेवा का मौका मिला है। पापा का मां के साथ बर्ताव अच्छा नहीं था। पिता से संबंध अच्छे नहीं थे। पिता रोज-रोज घर में लड़ाई करते थे। मारपीट करना इनका रोज का काम था। यह सब देख कभी कभी ख्याल आता था कि पापा का मर्डर कर भाग जाऊ। उन्हें जान से मार दूं। उन्हें रोज-रोज मां से लड़ते झगड़ते देख बहुत गुस्सा आता था, पर मां समझा बुझाकर मेरे मन को बदल देती थी। यह कहना है बिहार में मशहूर IPS की लिस्ट में शुमार DIG शिवदीप लांडे का। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद पत्रकारों के सामने किया। IPS शिवदीप लांडे ने अपनी जिंदगी पर एक किताब लिखी है। उस किताब का नाम दिया है ‘वुमन बिहाइंड द लायन’।

यह किताब झारखंड, बिहार और यूपी के कुछ स्टॉल पर मिलेगी। पटना के होटल चाणक्य में रविवार को शिवदीप लांडे ने अपने द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन किया। लांडे ने इस पुस्तक में अपने जीवन के अच्छे बुरे अनुभव और अपनी मां की संघर्ष की गाथा को जीवंत किया है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र गए IPS लांडे ने यह किताब महामारी कोरोना काल में लिखी। उनका कहना है कि इस किताब में उन्होंने अपने जीवन को हु-ब-हु उतारा है। यह किताब यूथ के लिये प्रेरक होगी। यह किताब उन्होंने अपनी मां के नाम समर्पित की है। किताब में अपनी जीवनी, संघर्षों और कामयाबी तक पहुंचाने वाले शख्सियतों के बारे में जिक्र किया है। लांडे ने कहा हर कामयाब लोगों के पीछे किसी का हाथ होता है। मेरी कामयाबी में मेरी मां का हाथ है। उनकी किताब में IPS लांडे के पूरे जीवन की झलक है। अपने बचपन, अपनी गरीबी, अपने छात्र जीवन में उन्होंने किस तरह से संघर्ष किया यह सब कुछ इस किताब में है।

इसे भी पढ़ें : पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त जारी, खाता में नहीं आई रकम तो इस नंबर पर तुरंत लगाएं फोन

इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :लहूलुहान लोगों की चित्कार से दहल उठा दनुआ घाटी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...