spot_img

फुटबॉल मैच देखने निकले बच्चे की ह*त्या, गुस्सा उबाल पर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : फुटबॉल मैच देखने के इरादे से घर से निकले एक बच्चे की डेड बॉडी एक कुएं में मिली। आशीष नाम के इस बच्चे की लाश मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इल्जाम है कि आशीष को चॉकलेट देकर एक शख्स ने उसे अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद उसे गांव से कुछ दूर ले गया। बाद में उसे एक कुएं में फेंक दिया गया। तय समय पर आशीष घर नहीं लौटा तो उसे खोजा गया। पर उसका कुछ पता नहीं चला। आशीष को अंतिम बार जिस शख्स के साथ देखा गया था, उसे पुलिस ने शक पर उठा लिया। उसकी निशानदेही पर आशीष की लाश एक कुएं में मिली। पकड़े गये शख्स का नाम फारूख बताया गया। बच्चे आशीष की हत्या के बाद से गांव के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। लोगों के गुस्से को देखते हुये पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। आशीष की हत्या क्यों की गई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें हो रही है। इलाके में तनाव को देखते हुये बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिये गये हैं। यह वारदात लोहरदगा के बगडू थाना क्षेत्र में हुई।

मारा गया आशीष महली हिसरी गांव में अपने मामा नागेंद्र महली के घर में रहता था। उसके पिता का नाम किशोर महली बताया गया। वह ओपा गांव में रहते हैं। पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : हेमंत भैया को इस बार राखी बांधने जरूर जाऊंगी, कौन बोली… जानें

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड संग भागने वाले की मिली डेड बॉडी, मौत पर सस्पेंस बरकरार… जानें

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जिंदा ज*ल गई बेटी और नई नवेली दुल्हन…

इसे भी पढ़ें : जीवन में एक गार्जियन और अनुशासन का होना जरूरी, तभी कामयाबी : चंपई सोरेन

इसे भी पढ़ें : कानून के पहरूये की पहल पर कईयों का हुआ भला… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...