spot_img

हेमंत भैया को इस बार राखी बांधने जरूर जाऊंगी, कौन बोली… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बेहतर जिंदगी और बढ़िया पगार दिलाने का सब्जबाग दिखाकर दिल्ली में बेच दी गई 9 लड़कियों को नारकीय जीवन से मुक्त करा उन्हें वापस उनके घर लाया गया। यह सभी बच्चियां साहेबगंज की है। जिल्लत, जलालत और अपमानित जिंदगी से मुक्ति पाने वाली इन बच्चियों के मुख से हौले से सिर्फ इतना निकला भला हो CM हेमंत भैया का। इस बार मौका मिला तो रक्षाबंधन में उन्हें राखी बांधने जरूर जायेंगी। वह जबतक हैं, उनकी हिम्मत बनी रहेगी। गरीब की बदनसीब बेटियों को खुशहाल जीवन देने में जुटे CM हेमंत सोरेन के साथ उनकी दुआ हमेशा रहेगी।

दलालों के हाथ दिल्ली में बेच दी गई उक्त लड़कियों को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी की हिफाजत में वापस उनके घर लाया जा रहा है। यह टीम बीते 4 दिनों से दिल्ली में कैंप कर रही थी। सभी ट्रेन से झारखंड लौट रही है। जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि इन सभी बच्चियों को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ उनके शेष जिंदगी को संवारा और निखारा जायेगा, ताकि बच्चियां दोबारा मानव तस्करी का शिकार ना हो। मानव तस्करी के शिकार लोगों के लिये एक टोल फ्री नम्बर – 10582 दिन-रात काम करता है। दिल्ली के स्थानिक आयुक्त मस्तराम मीणा बिके या बिछड़े बच्चियों को उनके अपने से मिलाने में लगातार कोशिश में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड संग भागने वाले की मिली डेड बॉडी, मौत पर सस्पेंस बरकरार… जानें

इसे भी पढ़ें : मां के सामने जिंदा ज*ल गई बेटी और नई नवेली दुल्हन…

इसे भी पढ़ें : जीवन में एक गार्जियन और अनुशासन का होना जरूरी, तभी कामयाबी : चंपई सोरेन

इसे भी पढ़ें : कानून के पहरूये की पहल पर कईयों का हुआ भला… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...