spot_img

घर में पड़ी रही मां की अर्थी, बेटे की निकली बारात और दुल्‍हन के…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : बेटे की बारात निकलने वाली थी। पूरा परिवार खुश था। सबसे छोटे बेटे की शादी को लेकर मां भी कई अरमान संजोये थी। बेटे की बारात निकलने वाली थी। नेक में खर्च के लिए मां पैसा निकालने दामाद के साथ बैंक गई। पैसा निकालकर खुशी-खुशी घर लौट रही। घर से चंद कदम की दूरी पर हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित हुई और महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में पास के अस्‍पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुये उसे सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया, मगर रास्‍ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। हृदयविदारक यह घटना औरंगाबाद-पटना एनएच 139 पर मस्तलीचक मोड़ के पास हुआ। मृतक महिला की पहचान 70 साल की बुधनी देवी के रूप में हुई। वह मस्तलीचक गांव के स्व चंद्रदीप सिंह की पत्नी थी। इधर दुल्‍हन के घर भी एक दर्दनाक हादसा हुआ। करंट लगने से दुल्‍हन के जीजा की मौत हो गई। दोनों घर में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधनी देवी के तीन बेटे रामाशीष यादव, अरविंद यादव व रणधीर यादव है। बुधनी देवी के छोटे बेटे रणधीर कुमार की बरात मदनपुर के डोमन बिगहा गांव जाने वाली थी। इस दुखद घटना के बाद ग्रामीणों ने तय किया कि किसी तरह शादी कराई जाये। शादी के बाद ही दूल्हे की मां का अंतिम संस्कार होगा।

इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्‍लांट करने में माहिर संतोष का क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…

इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए

इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्‍छा है अंडा, रोजाना ज्‍यादा खाने से हो सकती है बीमारी

इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...