Jodhpur (Bhawna Thakur) : 4 साल पहले मासूम बच्ची के साथ हुये महापाप का राज तब बेनकाब हुआ, जब मां बिटिया को “गुड टच और बैड टच” के बारे में बता और समझा रही थी। इसका मतलब समझते ही बिटिया ने जो कुछ मां को बतायी उसे सुन मां भक रह गई। गुस्से में तमतमाती मां बिटिया को लिये तुरंत पास के पुलिस स्टेशन पहुंच गई। बिटिया ने पुलिस को बताया कि उसके डांस टीचर ने उसके साथ महापाप किया है।
26 फरवरी 2018 को स्कूल में एनुअल फंक्शन होना था। जिसमें उसने भी भाग लिया था। जब वह डांस प्रैक्टिस करती थी तो डांस टीचर उसके साथ गंदी हरकतें करता था। डांस प्रैक्टिस के दौरान उसे एक रोज बाथरूम में ले जाया गया। टीचर ने उसके साथ गलत काम किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। डरी-सहमी बच्ची खामोश रह गई, पर वह गुमसुम और उदास सा रहने लगी। जब कभी मां उदासी का कारण पूछती तो वह माथे में दर्द बताती।
कई बार उसे डॉक्टर से दिखाया गया, पर रोग का पता नहीं चला। यह सब कुछ सुन पुलिस ने फौरी कार्यवाही करते हुए बच्ची का मेडिकल जांच करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद संदेही गुनहगार डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। यह सनसनीखेज मामला राजस्थान के जोधपुर से उछल कर सामने आया है।
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : शेरघाटी में जुटान होता है सौदागरों का, देखें कौन है हथियार सप्लायर…
इसे भी पढ़ें : छह माह पहले ही बना लिया था खरतनाक इरादा, 18 मार्च को क्या कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरेराह दबंग ट्रांसपोर्टर को गोलियों से भूना, देखें कैसे….
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और निर्मला देवी को 10 साल की सजा
इसे भी पढ़ें : IPL में बड़ा फेरबदल: धोनी ने छोड़ी कप्तानी, इस दिग्गज को मिली CSK की कमान














