spot_img

पूर्व नक्सली कमांडर मा’रा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौ’त की वजह…

Date:

spot_img
spot_img

Psalamu : पलामू के शांत गांबेलहारा गांव में पूर्व नक्सली सबजोनल कमांडर जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव की हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह रही कि उसकी जान किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उन्हीं दोस्तों ने ले ली, जिनके साथ वह बैठकर जाम छलका रहा था। पुलिस ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि घटना वाले दिन विशाल यादव अपने पुराने परिचितों विकास सिंह, अभिषेक सिंह और उमेश सिंह के साथ बैठकर शराब पी रहा था। माहौल सामान्य था, बातचीत चल रही थी, लेकिन तभी एक छोटी-सी बात ने खौफनाक मोड़ ले लिया।शराब पीने के दौरान विशाल यादव ने कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ कर दिया। इस बात पर उसके साथियों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी तीखी बहस में बदल गई। गुस्से का पारा इतना चढ़ा कि दोस्तों ने विशाल पर हमला कर दिया और पत्थर से उसका सिर कूचकर मौत के घाट उतार दिया।

पुरानी दुश्मनी भी बनी हत्या की वजह

पलामू SDPO चिरंजीवी मंडल के मुताबिक, यह सिर्फ उसी दिन का विवाद नहीं था। हत्या के पीछे वर्षों पुरानी रंजिश भी दबी हुई थी। जांच में पता चला कि जब विशाल यादव माओवादी संगठन में सक्रिय कमांडर था, तब विकास सिंह के एक रिश्तेदार की हत्या हुई थी। उस घटना में विशाल यादव और उसके परिजनों की भूमिका बताई जाती रही थी। यह पुराना गुस्सा विकास सिंह के मन में अब तक जिंदा था। शराब पार्टी के दौरान हुई बहस ने उसी दबी हुई दुश्मनी को बाहर ला दिया और नतीजा एक हत्या के रूप में सामने आया।

9 मई को मिला था शव, जांच में खुला राज

बेलहारा इलाके में 9 मई को विशाल यादव का शव बरामद हुआ था। सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे और प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा था। पुलिस ने तकनीकी और साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। इसी क्रम में बेलहारा निवासी उमेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। जानकारी के अनुसार, छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव निवासी विशाल यादव कभी माओवादी संगठन का सबजोनल कमांडर रहा था। वह कई मामलों में जेल जा चुका था और कुछ महीने पहले ही जेल से बाहर निकला था। लेकिन जेल से निकलने के बाद शुरू हुई नई जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी। पुराने साथी, पुरानी दुश्मनी और एक मामूली विवाद ने उसकी जिंदगी का अंत कर दिया।

इसे भी पढ़ें : स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

इसे भी पढ़ें : करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…

इसे भी पढ़ें : UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

इसे भी पढ़ें : वैज्ञानिकों की चेतावनी: दुनिया के कुछ हिस्सों में रहेगी गर्मी, कहीं छा सकता है अंधेरा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...