spot_img

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जो सुनते ही लोगों को ठिठकने पर मजबूर कर देती हैं। यूपी के कानपुर देहात से सामने आई एक ऐसी ही कहानी इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर गांव की चौपाल तक कानाफुसी का विषय बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि अकबरपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही दामाद के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पूरे इलाके में जितनी जुबां, उतनी तरह की बातें होने लगी।

फूलों की माला, हाथ में प्रमाण पत्र और कैमरे के सामने नया रिश्ता

रविवार दोपहर वायरल हुये वीडियो में एक महिला और पुरुष गले में फूलों की माला पहने नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने शादी का प्रमाण पत्र भी दिखा रहे हैं। वीडियो पर लिखा गया है, “सास से दामाद ने की शादी, कानपुर देहात अकबरपुर”। वहीं, वीडियो में यह संदेश भी दिखाई देता है कि “कोर्ट मैरिज कर लिये, आशीर्वाद दे दो”। बैकग्राउंड में बज रहे गीत ने भी लोगों का ध्यान खींचा और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वायरल वीडियो में दोनों अपने रिश्ते और फैसले को सही बताते दिखाई दे रहे हैं। वे लोगों से इस नये रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील भी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों काफी सहज दिखाई दे रहे हैं और अपने निर्णय को लेकर किसी तरह की झिझक नहीं दिखती।

अलीगढ़ की चर्चित कहानी की याद हुई ताजा

इस घटना ने लोगों को हाल ही में चर्चा में आये अलीगढ़ के उस मामले की भी याद दिला दी है, जिसमें सास और दामाद के कथित प्रेम संबंधों की कहानी सुर्खियों में रही थी। कानपुर देहात का यह मामला भी अब उसी तरह लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बन गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सक्रिय हुई है। अकबरपुर पुलिस ने मीडिया को बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो में किये जा रहे दावों की सत्यता की पुष्टि की जा रही है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि Kohramlive.com नहीं करती है।

इसे भी पढ़ें : स्टील प्लांट में बड़ा हा’दसा, कई की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : शिक्षा व्यवस्था पर DC सख्त, खराब प्रदर्शन पर मांगा जवाब…

इसे भी पढ़ें : भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें : पिठौरिया फा’यरिंग कांड का खुलासा, गवाही रोकने के लिए चली थी गोली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

​WhatsApp ग्रुप में अ’श्लील वीडियो पोस्ट, चौपारण में मचा ब’वाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : महिलाओं के सम्मान और गरिमा को...

इस्तीफे का ऐलान कर फूट-फूटकर खूब रोये लालू परिवार के ये करीबी नेता…

Patna : राजद सुप्रीमो लालू यादव परिवार के बेहद...

बिहार कैबिनेट में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महाबैठक, ऑनलाइन जुड़े CM हेमंत सोरेन…

Ranchi : राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक...