Kohramlive : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में सोमवार को हुये भीषण हादसा हो गया। प्लांट की एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी में पिघले हुये स्टील के रिसाव के बाद हुये हादसे में 8 श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक लैडल (पिघला स्टील ले जाने वाले बड़े कंटेनर) में विस्फोट होने के बाद बड़ी मात्रा में पिघला हुआ स्टील बाहर फैल गया। इसकी चपेट में आने से कई श्रमिक झुलस गये। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
बचाव अभियान जारी
रिसाव के बाद आग लगने से कुछ कर्मचारियों के यूनिट के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे हैं। अधिकारियों ने अभी तक घायल और फंसे कर्मचारियों की अंतिम संख्या की पुष्टि नहीं की है।
गृह मंत्री ने लिया हालात का जायजा
आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने हादसे पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिये। साथ ही राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने को कहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गृह मंत्री स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : शिक्षा व्यवस्था पर DC सख्त, खराब प्रदर्शन पर मांगा जवाब…
इसे भी पढ़ें : भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें : पिठौरिया फा’यरिंग कांड का खुलासा, गवाही रोकने के लिए चली थी गोली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में ममता, सबसे भरोसेमंद सिपाही ने छोड़ा साथ…









