spot_img

8.1 तीव्रता के भूकंप, भारी तबाही, सुनामी का अलर्ट… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फिलीपींस में सोमवार को आये 8.1 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप के पास आये इस शक्तिशाली झटके से कई इमारतें ढह गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुये हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। झटके इतने तेज थे कि लोग घरों, स्कूलों, अस्पतालों और दफ्तरों से जान बचाकर बाहर निकल आये। कई इलाकों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इमारतों के हिस्से गिरते और लोग चीखते-भागते नजर आये।

सुनामी का खतरा, तटीय इलाकों में अलर्ट

भूकंप के बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलीपींस के कई तटीय क्षेत्रों में तीन मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई। वहीं इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ हिस्सों के लिए भी चेतावनी जारी की गई। समुद्र के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में आये इस भूकंप के कारण सुनामी का खतरा गंभीर माना जा रहा है। फिलीपींस सरकार ने आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है।

मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

पुलिस, सेना और राहत एजेंसियां युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक कई मकान और इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। आशंका है कि कुछ लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। कई सड़कों में दरारें पड़ने से राहत कार्य में भी मुश्किलें आ रही हैं।

आफ्टरशॉक ने बढ़ाई लोगों की चिंता

मुख्य भूकंप के कुछ घंटों बाद 6.1 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी दर्ज किया गया। इसके बाद लोग अपने घरों में लौटने से डर रहे हैं। बड़ी संख्या में परिवार खुले मैदानों और सुरक्षित स्थानों पर रात गुजारने को मजबूर हैं।

‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है फिलीपींस

फिलीपींस दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में से एक ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है। यहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हाल के वर्षों के सबसे शक्तिशाली और खतरनाक भूकंपों में से एक है।

 

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में ममता, सबसे भरोसेमंद सिपाही ने छोड़ा साथ…

इसे भी पढ़ें : तीन सगी बहनों के खू’न से दहला गिरिडीह…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें : झारखंड में IMD का नया अपडेट, कहां-कहां अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘INDIA गठबंधन’ की दिल्ली में महाबैठक कल, साझा रणनीति का होगा ऐलान…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारतीयों से तुरंत देश छोड़ने की अपील, हाई अलर्ट जारी…

Kohramlive : ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ते सैन्य...

पिठौरिया फा’यरिंग कांड का खुलासा, गवाही रोकने के लिए चली थी गोली… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में हुई...

दिल्ली में ममता, सबसे भरोसेमंद सिपाही ने छोड़ा साथ…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के...

तीन सगी बहनों के खू’न से दहला गिरिडीह…

Giridih : गिरिडीह के तुरुकडीहा गांव में सोमवार की...

CM हेमंत सोरेन को झटका, डिस्चार्ज याचिका खारिज

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को बरियातू रोड स्थित...